बदायूं। भारतीय किसान यूनियन के शिष्टमंडल मंडल प्रवक्ता राजेश कुमार सक्सेना वरिष्ठ नेता राम कुमार शर्मा नगर उपाध्यक्ष सतीश साहू ने रसूलपुर गांव में आत्महत्या करने वाले मृतक कृष्णपाल के घर जाकर शोक संवेदना व्यक्त की इस अवसर पर पंडित राम कुमार शर्मा ने कहा 1 महीने तक प्रार्थी गुहार लगाता रहा जिला अधिकारी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कोई भी इस प्रकरण पर कार्यवाही नहीं की अगर समय रहते कृष्णपाल की बात सुन ली जाती और उसे न्याय मिल जाता तो यह हादसा घटित नहीं होता उन्होंने इस घटना का दोषी करार जिला अधिकारी बदायूं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूं को माना है उन्होंने कहा मुख्यमंत्री के लिए पत्र लिखा गया है इन दोनों अधिकारियों को लापरवाही बरतने में निलंबित किया जाना न्याय हित में होगा इस अवसर पर मंडल प्रवक्ता राजेश कुमार सक्सेना ने कहा कृष्णपाल आर्थिक स्थिति से कमजोर था और उसी के सामने उसके बच्चों पर हमला किया जाता था ऐसी घटना को सहन नहीं कर पाया सक्सेना ने कहा आज भी उसके दोनों बेटे सिर की हेड इंजरी में घायल हैं जिनका इलाज कराया जा रहा है उन्होंने कहा कृष्णपाल गरीब किसान है उसके लिए सरकार द्वारा 2500000 लाख रुपए का मुआवजा के तौर पर दिए जाने की सरकार से मांग की इस घटना पर भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने भी दुख व्यक्त करते हुए कहा कि वह शीघ्र ही बदायूं आएंगे और किशन पाल के घर जाएंगे आज भारतीय किसान यूनियन के नेताओं ने परिवार जनों से हालचाल पूछा उन्होंने परिवार वालों से कहा हर संभव मदद के लिए भारतीय किसान यूनियन तैयार खड़ी है आपको न्याय दिलाने के लिए चाहे जितना भी बड़ा संघर्ष करना पड़े संघर्ष किया जाएगा इस अवसर पर हरचरण लाल वर्मा रामबीर भारती रामदास कश्यप समेत कई लोग शिष्टमंडल में शामिल रहे