उझानी में विवाहिता का संदिग्ध परिस्थितयों में फांसी पर लटका मिला शव, मायके पक्ष ने लगाया दहेज हत्या का आरोप

49761182-7448-45b6-8f28-47ec72e1bfe3
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

उझानी । कोतवाली क्षेत्र के एक गांव मे विवाहिता का संदिग्ध परिस्थितयों में फांसी पर शव घर में लटका मिला । घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है वहीं मायके पक्ष ने ससुरालियो पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है । विवाहिता की मौत से कोहराम मचा हुआ है ।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

थाना इस्लामनगर क्षेत्र के ग्राम लडौरी निवासी धर्मवीर ने अपनी बेटी रितू (22) वर्षीय की शादी लगभग 2 वर्ष पूर्व थाना उझानी क्षेत्र के ग्राम संजरपुर बालजीत निवासी नत्थू सिंह के बेटे संदीप के साथ की थी। रितु के एक सात माह की बच्ची भी है । संदीप बुध विहार दिल्ली में रहकर सदर बाजार में कॉस्मेटिक्स ज्वैलरी का काम करता हैं।
रविवार की रात को संदिग्ध परिस्थितियों में रितु का घर के कमरे में कुंडे पर फांसी के फंदे पर शव लटकता मिला । रितु की मौत की खबर मिलने पर मायके पक्ष मौके पर पहुंचे वहीं मृतका के पिता धर्मवीर ने ससुरालियों पर आरोप लगाते हुए बताया कि रितु के ससुरालियों ने दहेज की मांग पूरी न होने पर उसकी हत्या की है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है वहीं रितु की मौत से कोहराम मचा हुआ है। पुलिस मामले की जांच मे जुटी है।


WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights