राजकीय महाविद्यालय में 173 विद्यार्थियों को टेबलेट्स वितरित

f528901b-1dee-4ae6-9636-77b4d6beb02f
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। आवास विकास स्थित राजकीय महाविद्यालय बदायूं में स्नातकोत्तर अंतिम वर्ष के छात्र छात्राओं को टेबलेट वितरण समारोह आयोजित कर युवा तकनीकी सशक्तिकरण हेतु उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा टेबलेट वितरित किया गया।समारोह के मुख्य अतिथि सदर विधायक एवं पूर्व विकास राज्य मंत्री महेश चंद्र गुप्ता रहे।कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पालिका की चेयरमैन दीपमाला गोयल ने किया।
राजकीय महाविद्यालय में पीजी कक्षा में अध्ययनरत कुल 173 छात्र छात्राओं को टेबलेट प्रदान करने के बाद मुख्य अतिथि महेश चंद्र गुप्ता ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार युवाओं को अथाह ज्ञान के सागर से जोड़कर भारत को विश्व की महाशक्ति की श्रेणी में लाना चाहती है। उन्होंने कहा कि मनुष्य की सोच आवाज में बदलती है, और वह आवाज पूरे ब्रह्मांड में विद्यमान रहता है।अच्छी सोच से व्यक्ति अच्छा कार्य कर स्वयं का विकास करते हुए राष्ट्र का विकास करता है। विशिष्ट अतिथि उप जिलाधिकारी सदर एसपी वर्मा ने कहा कि टेबलेट का उपयोग छात्र-छात्राएं अपने कैरियर को उच्चतम स्तर पर ले जाने के लिए करें तथा इसका दुरुपयोग ना होने पावे इसका ध्यान रखें।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow


टेबलेट वितरण कार्यक्रम की जिला नोडल अधिकारी डॉ स्मिता जैन ने शासन की योजना और टेबलेट की उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि ज्ञान देने से ज्ञान बढ़ता है।उन्होंने कहा कि छात्र छात्राएं टैबलेट के माध्यम से प्राप्त ज्ञान को जन जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे।सलारपुर ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि अनेकपाल सिंह ने भी विचार व्यक्त किया।


इससे पूर्व समारोह का उद्घाटन मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं सिम्बल ऑफ नॉलेज डॉ भीमराव अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण के द्वारा हुआ।अतिथियों का स्वागत कार्यवाहक प्राचार्य डॉ अंशु सत्यार्थी, डॉ श्रद्धा गुप्ता, डॉ अनिल कुमार,डॉ संजीव राठौर,डॉ सतीश यादव,डॉ संजय कुमार आदि ने पुष्पगुच्छ,बैज अलंकरण आदि के द्वारा किया तथा उन्हें स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय सेवा योजना के जिला नोडल अधिकारी डॉ राकेश कुमार जायसवाल ने किया।
इस अवसर पर डॉ बबिता यादव,डॉ बरखा,डॉ शशिप्रभा,डॉ नीरज कुमार,डॉ गौरव सिंह,डॉ दिलीप वर्मा,डॉ सचिन राघव, डॉ राजधारी यादव, डॉ सरिता यादव,डॉ ज्योति विश्नोई,डॉ सरिता यादव, विजेंद्र सिंह, प्रमोद शर्मा,वीर बहादुर,गौरव पाली आदि ने सहयोग प्रदान किया।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights