राष्ट्रधर्म के संपादक डॉ ओम प्रकाश को दिया जाएगा अटल साहित्य सम्मान 2021

4c1e41c1-ec20-41ef-a1c9-5c55a58e7dee
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बरेली। अखिल भारतीय साहित्य परिषद की बैठक में प्रांतीय अध्यक्ष साहित्य भूषण सुरेश बाबू मिश्रा ने बताया लखनऊ के साहित्यकार राष्ट्रधर्म के संपादक डॉ ओम प्रकाश पांडे को अटल साहित्य सम्मान 22 मई 2022 को देने का निर्णय लिया गया है । पांडे को इस सम्मान में 5100 रुपये की धनराशि, श्रीफल, स्मृति चिन्ह व सम्मान पत्र दिया जाएगा। ब्रज प्रांत के संरक्षक शब्दो के जादूगर डॉ एन एल शर्मा के आवास पर हुई बैठक में प्रांतीय संयुक्त मंत्री रोहित राकेश ने बताया ओम प्रकाश पांडे हिंदी व संस्कृति दोनों भाषा के साहित्यकार है। डॉ ओम प्रकाश पांडे को उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान से हिंदी गौरव सम्मान व उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थान के संस्कृति भारतीय सम्मान भी मिल चुका है ।
बैठक के समापन पर परिषद के संरक्षक डॉ एन एल शर्मा ने कहा देश के पूर्व प्रधानमंत्री कवि व पत्रकार भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई के नाम पर सम्मान देकर हम सब गर्व का अनुभव कर रहे हैं। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से 22 मई के कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की
बैठक में परिषद के प्रांतीय अध्यक्ष साहित्य भूषण सुरेश बाबू मिश्रा को लखनऊ की संस्था युगधारा द्वारा साहित्य शिरोमणि सम्मान मिलने पर सम्मानित किया गया।
बैठक में दीपंकर गुप्ता, आनंद गौतम, राजवीर सिंह, उपमेंद्र सक्सेना, रवि प्रकाश शर्मा,राजीव श्रीवास्तव, निर्भय सक्सेना, सुरेंद्र बीनू सिन्हा, राकेश चतुर्वेदी, आनंद गौतम, उमेश गुप्ता, गुरविंदर सिंह, एस के अरोरा आदि उपस्थित रहें।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

निर्भय सक्सेना

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights