बदायूं।आज राज्यमंत्री गन्ना विकास एवम चीनी मिल संजय गंगवार को शेखुपुर चीनी मिल विस्तारीकरण के संबंध में पत्र के माध्यम से अवगत कराया मंत्री जी ने आगामी पेराई सत्र में विस्तारीकरण की बात अपने वक्तव्य में कही,विगत में केंद्रीय वाणिज्य एवम उद्योग राज्य मंत्री बहन अनुप्रिया पटेल निवर्तमान गन्ना मंत्री सुरेश राणा को दिसंबर माह में पत्र के माध्यम से विस्तारीकरण के लिए अवगत करा चुकी हैं,उसके उपरांत गन्ना मंत्री सुरेश राणा ने सचिव को भी निर्देशित किया था,लेकिन आज पुन: वर्तमान गन्ना राज्य मंत्री को पत्र के माध्यम से अपना दल एस की जिला कार्यकारणी ने अवगत कराया, देवेन्द्र सिंह जिलाध्यक्ष, शिबेंद्र पटेल जिलाउपाध्यक्ष, राघवेन्द्र सिँह जिलासचिव, डॉ हरिनंदन सिंह, सतीश सिंह ,आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे