दूसरे दिन भी नगर पालिका परिषद ने चलाया अतिक्र

0bc26229-2f5a-4813-b313-867542c2e3c3
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

उझानी | नगर पालिका परिषद ने कोतवाली पुलिस के साथ नगर के मुख्य मार्ग पर दूसरे दिन भी अतिक्रमण अभियान चलाया ।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

नगर पालिकाकर्मियों ने पुलिस फोर्स के साथ मिलकर नगर के कछला रोड पर अतिक्रमण अभियान चलाया । कछला रोड पर आये दिन घंटो लग रहे जाम को देखते हुए दूसरे दिन भी अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया । अतिक्रमण अभियान नगर के पंचमुखी मंदिर से कश्यप पुलिया तक चलाया गया । कछला रोड पर दुकानदार दुकान के अंदर सामान कम और फुटपाथ पर ज्यादा सामान रखकर फुटपाथ घेरते हैं । ऊपर से दुकान पर खरीदारी करने आये ग्राहकों की बाइकें सडक पर खडी होती हैं जिससे जाम लग जाता है और आये दिन जाम के कारण कहासुनी होती रहती है । लगातार दूसरे दिन चले अतिक्रमण हटाओ अभियान से दुकानदारों में हड़कंप मच गया ।नगर पालिकाकर्मियों व पुलिस फोर्स ने जेसीवी द्वारा अतिक्रमण हटवाया ।अतिक्रमण अभियान चलते देख दुकानदारों में हड़कंप मच गया वहीं दुकानदार दुकानों के आगे रखे सामान व दुकान के बाहर लगी टीन शैट को खोलने लगे । अब देखना यह है नगर पालिका परिषद द्वारा चलाये गये अतिक्रमण हटाओ अभियान का असर कब तक रहेगा ।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights