छात्राओं ने पोस्टर प्रतियोगिता एवं लघु नाटिका का मंचन कर नारी सशक्तीकरण का दिया संदेश

0a54b205-3455-4270-86cc-7bd1678e52e4
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बदायूं। गिन्दो देवी महिला महाविद्यालय की आई क्यू ए सी के तत्वावधान में प्राचार्या डॉ वंदना शर्मा के संरक्षण एवं निर्देशन में व मिशन शक्ति प्रभारी असिस्टेंट प्रोफेसर सरला देवी चक्रवर्ती के संयोजन एवं नेतृत्व में चलाए जा रहे में चलाए जा रहें “मिशन शक्ति विशेष अभियान” के तहत पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया ततपश्चात लघु नाटिका नारी शक्ति के विविध स्वरूप का मंचन कर नारी सशक्तिकरण का संदेश दिया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow


कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य डॉ वंदना शर्मा एवं उप प्राचार्य डॉ गार्गी बुलबुल ने मां शारदे के समक्ष दीप जलाकर एवं पुष्प अर्पित कर किया गया। छात्राओं को संबोधित करते हुए प्राचार्या डॉ वंदना शर्मा ने बताया कि महिलाओं की शिक्षा,रोजगार के अवसर एवं उनकी सुरक्षा आज के समाज के प्रमुख आयाम  है, जिन पर महिलाओं को सशक्त होकर आगे आना है, तभी वह समाज में अपनी पहचान बना सकेंगी। उप-प्राचार्या  डॉ गार्गी बुलबुल ने बताया कि महिलाओं को पुरुषों के  समान अवसर प्रदान किए जाएं, जिससे समाज संतुलित और उन्नति के पथ पर अग्रसर हो। कार्यक्रम का संचालन करते हुए मिशन शक्ति प्रभारी असिस्टेंट प्रोफेसर सरला देवी चक्रवर्ती ने बताया नारी दीपक तो पुरुष बाती है। जब तक दोनों एक साथ न हो, प्रकाश संभव नहीं है।महिलाओं एवं बेटियों को घर की चारदिवारी से बाहर निकलने का पूरा मौका दिया जाना चाहिए, ताकि वह भी अपने पैरों पर खड़ी हो सके। जिस दिन ऐसा हुआ उस दिन बिना प्रयास के ही महिला सशक्तीकरण की आवाज बुलंद हो जाएगी। इसके लिए समाज के प्रत्येक व्यक्ति को अपनी सोच बदलनी होगी।


डॉ इंदु शर्मा ने बताया कि महिलाओं की समाज में एक अहम भूमिका है, जिसे उन्हें स्वयं पहचाना चाहिए और अपने अधिकारों के लिए आगे आना चाहिए। श्रीमती शिखा पांडेय ने छात्राओं को अपने आसपास होने वाली घरेलू हिंसा के प्रति आवाज उठाने हेतु प्रेरित किया। डॉ० शिल्पी तोमर ने छात्राओं को नारी सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। पोस्टर प्रतियोगिता में 10 छात्राओं ने प्रतिभाग किया जिसमें पूनम यादव को प्रथम स्थान उजाला शंखधार एवं सलोनी शंखधार को संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान एवं रितिका राजपूत को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। निर्णायक की भूमिका डॉ शिखा डॉ शुभी, डॉ शिल्पी, डॉ शिल्पी शर्मा, डॉ शालू ने निभाई। तत्पश्चात छात्राओं ने लघु नाटिका का मंचन कर नारी सशक्तिकरण का संदेश दिया।लघु नाटिका में कु० स्नेहा यादव, राज कुमारी, रितिका राजपूत, पूनम यादव, प्रिया आदि छात्राओं ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में महाविद्यालय की सभी शिक्षिकाएं अनीता सिंह, पूनम सिंह, डॉ वंदना वर्मा आदि उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में सभी छात्राओं कु० सौम्या, सलोनी, अंशिका, नूरजहां, वैष्णवी शंखधार, साक्षी गीता, रीना, प्रिया यादव आदि ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights