नारियों की जागरुकता को कार्यक्रम आयोजित

1215
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow


बदायूं। जिला प्रोबेशन अधिकारी चन्द्रभूषण सिंह ने बताया कि मिशन शक्ति फेज 4.0 के अन्तर्गत जिलाधिकारी दीपा रंजन के निर्देशानुसार जनपद के सभी न्याय पंचायतो में तिथिवार चौपालो/कैम्पों का आयोजन कर महिला सशक्तिकरण, नारी सम्मान, नारी सुरक्षा, स्वावलम्वन आदि हेतु कार्यक्रम कराये जाने है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow


 जिसके क्रम में गुरुवार को जनपद की 10 न्याय पंचायत वसेला, सुखौरा, नगलातरू, स्वराजपुर, आसफपुर, करनपुर, जखेली, लोथर, व हसनपुर टप्पा वैश्य में स्टाल लगाकर महिला कल्याण विभाग, उ0प्र0 सरकार द्वारा संचालित सभी योजनाओं यथा मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, उ0प्र0 मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (कोविड), उ0प्र0 मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (सामान्य), पति की मृत्युपरांत निराश्रित महिला पेंशन योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, पति की मृत्युपरान्त पुर्नविवाह दम्पति पुरस्कार, दहेज प्रथा से पीड़ित महिलाओं को कानूनी सहायता, दहेज के कारण परित्यक्त महिलाओं को आर्थिक सहायता, पति की मृत्यु के उपरान्त निराश्रित महिला की पुत्री की शादी हेतु अनुदान, उ0प्र0 रानी लक्ष्मीबाई महिला एवं बाल सम्मान कोष, महिला शक्ति केन्द्र, वन स्टाप सेंन्टर, हेल्पलाइन नं0 181, 1090, 1098, 112, 1076, 102, 108, प्रर्वतकता योजना एवं घरेलू हिंसा से महिलाओं का संरक्षण अधिनियम-2005, अनैतिक देहव्यापार (निवारण) अधिनियम-1956, कार्य स्थल पर महिलाओं के साथ लैगिंक उत्पीड़न (रोकथाम, निषेध और निवारण) अधिनियम-2013, कन्या भ्रूण हत्या निवारण अधिनियम (पी0सी0पी0एन0डी0टी0) -1994, दहेज निषेध अधिनियम-1961, किशोर न्याय (बालक की देखरेख एवं संरक्षण) अधिनियम-2015, लैंगिक अपराधो से बालको का संरक्षण अधिनियम (पाक्सो)-2012, बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम-2006, बाल श्रम (प्रतिषोध एवं अधिनियम) संशोधित अधिनियम-2016 आदि का विस्तृत रूप से चर्चा कैम्प में आयी हुयी महिलाओं/बच्चो के बीच किया गया। लोगो के बीच में चर्चा कर यह बताया गया कि उपरोक्त सभी योजनाओं के वारे में जनकारी/लाभ विकास भवन स्थित, जिला प्रोबेशन कार्यालय के माध्यम से प्राप्त की जा सकती है। कैम्प में आये हुये महिलाओं/बच्चों ने बड़ी ही उत्सुकता पूर्वक उपरोक्त योजनाओं एवं अधिनियमों की जानकारी ली। कैम्प/चौपाल में प्रीती कौशल, भमरपाल सिंह, धन्नजय पाठक, शिवा सिंह, तनू चौधरी, प्रीती यादव, तिलत बी, नीशू शाक्य, नीतू सिंह, शिखा जायसवाल, ऋचा गुप्ता, मधु यादव, हर्षिओम पाठक, मो0 रिजवान हुसैन, हरवेन्द्र कुमार, शिवओम मिश्रा, छवि वैश्य, रूचि पटेल, रवि कुमार, संरक्षण अधिकारी एवं जिला प्रोबेशन अधिकारी चन्द्रभूषण सिंह आदि के द्वारा प्रतिभाग किया गया।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights