घर में घुसकर चोरों ने की लाखों रुपये की चोरी, दी तहरीर

20d5c7d4-c077-4bcc-82d9-e00b74b1cb94
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

उझानी । बीती रात नगर के एक मौहल्ले में अज्ञात चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए घर में रखी लाखों रुपये की नकदी चुराकर हवाई फायर कर फरार हो गये । पीडित ने घर में हुई चोरी की पुलिस को तहरीर दी है ।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

बुधवार की रात नगर के मौहल्ला अहिरटोला निवासी अनिल यादव पुत्र ऋषिपाल सिंह के घर को अज्ञात चार चोरों ने निशाना बनाते हुए घर में रखे लाखो रुपये चुरा लिये ।अनिल यादव शिमला मिर्च का व्यापारी है। अनिल यादव ने पुलिस को दी तहरीर में लिखा है बुधवार की रात उसके पिता ऋषिपाल सिंह परिजनों के साथ छत पर सो रहे थे जबकि वह नीचे कमरे में सो रहा था। रात में करीब दो बजे के समीप अज्ञात चोर उसके घर में घुस गये और कमरे में पड़े बैड पर रखे बैग से एक लाख पचहत्तर हजार रुपये चुरा लिये । कमरे में खटर पटर की आवाज सुन उसकी व परिजनों की आंख खुल गई तो उसने एक चोर को पकडने की कोशिश की तो चोर झटका देकर भाग निकला वहीं घर के बाहर उसके तीन साथी चोर खडे थे । घर के बाहर खडे अज्ञात चोर हवाई फायर कर फरार हो गये । घटना की सूचना मिलने पर पीआरवी 112 पुलिस व कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया ।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights