ब्राह्मण क्रांति मोर्चा ने भगवान परशुराम की कार्यस्थली सरसोता पर हवन-पूजन किया

a10a7868-837b-4a21-86b4-8cb55aa7c008
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

अक्षय तृतीया की पूर्व संध्या पर मनाया प्राकट्योत्सव
भगवान परशुराम के शौर्य को याद दिलाने को सरसोता में किया हवन: शैलेश

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

दातागंज। ब्राह्मण क्रांति मोर्चा के अध्यक्ष डॉ. शैलेश पाठक के नेतृत्व में जनपद के विप्रजनों ने सहसवान क्षेत्र के सरसोता में परशुराम भगवान द्वारा निर्मित कुंड में स्नान करके हवन-पूजन कर अपने आराध्य भगवान परशुराम का पूर्व संध्या पर जन्मोत्सव मनाया। इस दौरान उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य आमजन तक इस पवित्र स्थान का महत्त्व पहुंचाना है, जिससे कल अधिक से अधिक लोग इस स्थान के दर्शन कर पुण्य कमा सकें, साथ ही युवा पीढ़ी यहां आकर भगवान परशुराम के शौर्य की अनुभूति करे।

उन्होंने कहा की आने वाले दिनों में उत्तर प्रदेश सरकार से इस स्थान को पर्यटन नगरी बनाने की मांग की जाएगी। कार्यक्रम में अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के जिला उपध्यक्ष महेश शर्मा ने इस नई पहल का आभार जताया एवम कहा कि इस तरह के कार्यक्रम से आपसी भाईचारा बढ़ता है। ब्राह्मण चेतना परिषद के जिला अध्यक्ष आशुतोष उपाध्याय एवम परशुराम सेवा समिति के अध्यक्ष अमन मयंक ने पूजा अर्चना करके सभी को प्रसाद वितरित किया। कार्यक्रम में अनिल उपाध्याय,रवि ओझा,कल्लू पंडित,पप्पू शर्मा,अजय पाठक,अनुज मिश्रा आदि ने मुख्य रूप से भाग लिया।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights