मजदूर दिवस पर कांग्रेस अध्यक्ष ओमकार सिंह के नेतृत्व में मजदूरों को अंगवस्त्र देकर किया सम्मानित

bf6e043c-4ae6-4ad1-9915-af48d1b46d01
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

मजदूरों की मांग पर अघोषित बिजली कटौती के खिलाफ जनपद की सभी विधानसभा में कांग्रेस करेगी प्रदर्शन

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ओमकार सिंह ने अनुशासनहीनता करने वाले को निकाला

बदायूं।आज जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ओमकार सिंह के नेतृत्व में कैम्प कार्यालय पर मजदूरों को अंगवस्त्र पहना कर सम्मानित किया इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ओमकार सिंह ने कहा की भारत सहित दुनिया के सभी देशों में एक मई को मजदूर दिवस मनाया जाता है, जिसका मुख्य उद्देश्य उस दिन मजदूरों की भलाई के लिए काम करने व मजदूरों में उनके अधिकारों के प्रति जागृति लाना होता है। मगर आज तक तो कहीं ऐसा हो नहीं पाया है। उन्होंने कहा कोरोना महामारी की मार सबसे ज्यादा मजदूर वर्ग पर पड़ी है। इस कारण देश का मजदूर सबसे ज्यादा बदहाल है। मजदूर दिवस दुनिया के सभी कामगारों, श्रमिकों को समर्पित होता है। इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष धर्मवीर सिंह, जिला कांग्रेस कमेटी महासचिव डॉक्टर राम रतन पटेल एवम जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनीता सिंह ने कहा कि किसी भी राष्ट्र की प्रगति करने का प्रमुख भार मजदूर वर्ग के कंधों पर ही होता है। मजदूर वर्ग की कड़ी मेहनत के बल पर ही राष्ट्र तरक्की करता है। लेकिन भारत का श्रमिक वर्ग श्रम कल्याण सुविधाओं के लिए आज भी तरस रहा है। हमारे देश में मजदूरों का शोषण आज भी जारी है। समय बीतने के साथ मजदूर दिवस को लेकर श्रमिक तबके में अब कोई खास उत्साह नहीं रह गया है। बढ़ती महंगाई और पारिवारिक जिम्मेदारियों ने भी मजदूरों के उत्साह का कम कर दिया है। अब मजदूर दिवस इनके लिए सिर्फ कागजी रस्म बनकर रह गया है इस अवसर पर बिल्सी विधानसभा से प्रत्याशी रहे अंकित चौहान एवम शफी अहमद ने कहा कि हमारे देश का मजदूर वर्ग आज भी अत्यंत ही दयनीय स्थिति में रह रहा है। उनको न तो मालिकों द्वारा किए गए कार्य की पूरी मजदूरी दी जाती है और ना ही अन्य वांछित सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाती है। गांव में खेती के प्रति लोगों का रुझान कम हो रहा है। इस कारण बड़ी संख्या में लोग मजदूरी करने के लिए शहरों की तरफ पलायन कर जाते हैं। जहां ना उनके रहने की कोई सही व्यवस्था होती है ही उनको कोई ढ़ग का काम मिल पाता है। मगर आर्थिक कमजोरी के चलते शहरों में रहने वाले मजदूर वर्ग जैसे तैसे कर वहां अपना गुजर-बसर करते हैं। बैठक में मजदूरों द्वारा अघोषित बिजली का मुद्दा उठाये जाने पर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ओमकार सिंह ने 04 मई 2022 बिसौली विधानसभा में, 06 मई 2022 सहसवान विधानसभा में 10 मई 2022 को दातागंज विधानसभा में 11 मई 2022 बिल्सी विधानसभा, 12 मई 2022 को सदर बदायूं में अघोषित बिजली कटौती के खिलाफ धरना प्रदर्शन करने का निर्णय सर्वसम्मति से लिया गया बैठक में विगत दिनों फेसबुक, मीडिया, सोशल मीडिया में पार्टी की छबि खराब करने एवम अनुशासनहीनता करने वालो के विरुद्ध कार्यवाही की मांग होने पर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ओमकार सिंह ने कांग्रेस संविधान की धारा 19 (च) (4) के अधिकारों का इस्तेमाल करते हुए उमेन्द्र शंखधार, महेश शर्मा, सीएल वर्मा, फहीम अहमद, शान मोहम्मद को पार्टी से 6 साल के लिए निष्काषित कर दिया श्री सिंह ने कहा कि निष्काषित का फैसला इस लिए लिया गया है कि संगठन में अनुसासन बना रहे

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights