श्री राम सरस्वती विद्या मंदिर में कंप्यूटर लैब का लोकार्पण समारोह संपन्न

ffd1d7bc-8262-402b-bdcc-c88dc1ca3f2e
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

देशभक्त चरित्रवान नागरिकों का निर्माण कर रहे हैं विद्या भारती के विद्यालय: हरिशंकर

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

सांस्कृतिक कार्यक्रमों मेंबच्चों ने बांधा समां

बदायूं । मीरा चौकी स्थित श्री राम सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में आज छात्र छात्राओं के लिए नवीन कंप्यूटर लैब का लोकार्पण विद्या भारती ब्रज प्रांत के संगठन मंत्री हरिशंकर शर्मा द्वारा किया गया। छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से आगंतुक अतिथियों का मन मोह लिया।


कार्यक्रम का शुभारंभ विद्या की अधिष्ठात्री देवी मां सरस्वती के समक्ष मुख्य अतिथि हरिशंकर शर्मा( संगठन मंत्री, विद्या भारती ब्रज प्रांत), द्वारा नारियल फोड़कर कंप्यूटर लैब का लोकार्पण किया, तथा दीप प्रज्वलन किया। विशिष्ट अतिथि हर वीर सिंह( संभाग निरीक्षक, आगरा संभाग) आत्मप्रकाश वैश्य ओमप्रकाश वैश्य द्वारा पुष्पार्चन किया गया।


मुख्य अतिथि हरिशंकर शर्मा ने कहा, विद्या भारती के विद्यालय शिशुओं के अंदर छुपी हुई प्रतिभा को आध्यात्मिक, नैतिक, मानसिक, शारीरिक एवं बौद्धिक के माध्यम से निखारने का कार्य कर रहे हैं। देशभक्त एवं चरित्रवान नागरिकों के निर्माण में लगे हुए हैं । विद्या भारती के विद्यालय बाल केंद्रित, क्रिया आधारित एवं संस्कार क्षम शिक्षा के लिए समाज में जाने जाते हैं ।
इसअवसर पर गत वर्षों के मेधावी छात्र छात्राओं को पुरस्कृत किया गया।
कार्यक्रम का संचालन राजेश कुमार शर्मा ने तथा अतिथि परिचय प्रधानाचार्य कालिका प्रसाद गंगवार ने एवं धन्यवाद आभार व्यवस्थापक ओम प्रकाश वैश्य ने किया।
इस अवसर पर डॉक्टर आरपी शर्मा, वीरेंद्र कुमार गुप्ता, बागेश बाबू यादव, कुलदीप कुमार वैश्य, राजकुमार सिंह सेंगर, राजीव कुमार , दिनेश कुमार शर्मा, अयोध्या प्रसाद उपस्थित रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights