ईंट से कुचलकर बालक की हत्‍या

29_01_2021-murder_in_amroha_21317216
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

मुरादाबाद।घर के बाहर खेल रहे कक्षा तीन के छात्र का अपहरण कर उसकी हत्या कर दी गई। ईंट से सिर कुचलकर हत्या की गई। घटना गुरुवार की शाम की है। शुक्रवार की सुबह बच्‍चे का शव नौगावां सादात रोड पर सड़क किनारे मिला। सूचना म‍िलने पर एसपी, एएसपी और सीओ मौके पर पहुंच गए। हत्‍या क‍िसने और क‍िस वजह से की है, पुलिस इसकी जांच कर रही है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

अमरेाहा ज‍िले के नगर कोतवाली क्षेत्र के मुहल्ला कतकुई में शाकिर सलमानी का परिवार रहता है। उनका नौ साल का बेटा कामिल कक्षा तीन में पढ़ता था। गुरुवार शाम वह घर के बाहर से अचानक लापता हो गया। स्वजनों ने उसकी काफी तलाश की लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल पा रहा था। लिहाजा गुरुवार रात स्‍वजनों की ओर से बहला फुसलाकर कर ले जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।शुक्रवार सुबह नौगावां सादात रोड पर सड़क किनारे लोगों ने बालक का शव पड़ा देखा। सिर पर ईंट से हमला कर हत्या की गई थी। सूचना मिलने पर नगर कोतवाली पुलिस मौके पर आ गई। मृतक की शिनाख्त कामिल निवासी कतकुई के रूप में हुई। सूचना मिलने पर स्वजन भी आ गए। एसपी सुनीति, एएसपी अजय प्रताप सिंह व सीओ विजय कुमार राना भी आ गए। पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और स्वजनों से जानकारी ली। स्वजन किसी भी रंजिश से इन्‍कार कर रहे हैं। वारदात के पर्दाफाश के ल‍िए एसपी ने तीन टीमों का गठन किया है।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights