धार्मिक स्थलों से लाउडस्पीकर और ध्वनि प्रदूषण पर नियंत्रण के आदेश
मुजरिया। ईद के त्यौहार को मद्देनजर रखते हुए तथा जुमे की नमाज को ध्वनि प्रदूषण को लेकर शासन आदेश का अनुपालन के तहत थाना अध्यक्ष मुजरिया प्रदीप कुमार ने थाना क्षेत्र के सभी गांव के मस्जिद के मंदिर के धर्म गुरुओं एवं प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य, और जिला पंचायत सदस्यों, की एक बैठक का आयोजन करके शासनादेश के आदेशों को पढ़कर सुनाया कि तेज ध्वनि में कोई भी मंदिर मस्जिद पर ध्वनि प्रदूषण नहीं करेगा और जो बिना परमिशन के लाउडस्पीकर लगे हैं उनको उतार लें बिना परमिशन के मंदिर मस्जिद पर ध्वनि प्रदूषण का प्रयोग ना करें ऐसा करते पाए जाने पर उसके विरुद्ध शासनादेश के तहत कार्रवाई सुनिश्चित करना आवश्यक है ऐसे में यह भी बताया गया

कि किसी भी समाज में शादी का कार्यक्रम हो या कोई धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम हो उनकी ध्वनि प्रदूषण की अनुमति लेने के बाद ही उसका प्रयोग करें अन्यथा की स्थिति में वह दंडनीय होगा उक्त आदेश का अनुपालन करने के लिए सभी प्रकार के टिप्स दिए गए और बताया गया की शासन आदेश का अनुपालन करना ही नितांत आवश्यक है इसका जो दुरुपयोग करेगा उसके विरोध वैधानिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी क्षेत्र में कई मंदिरों से लाउडस्पीकर को उनके धर्मगुरुओं ने उतार लिए हैं और मस्जिदों पर दो-दो तीन-तीन चार-चार तक लाउडस्पीकर लगे हुए हैं जिनसे तेज स्पीड में आवाज ध्वनि प्रदूषण होता रहता है जहां पर पढ़ने वाले बच्चों को तथा अन्य धर्म के लोगों के कार्यक्रम में बाधा उत्पन्न होती है बताया गया कि मस्जिद के धर्मगुरुओं को मंदिर के धर्मगुरुओं को ध्वनि की जो आवाज है उसको 70 डे सी के आधार पर ही बजाएं अन्यथा उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी इस इलाके से सभी गांव से उपलब्ध धर्मगुरु जनप्रतिनिधि गणों ने प्रतिभाग किया और इस मौके पर थाना अध्यक्ष मुजरिया प्रदीप कुमार तथा उप निरीक्षक अजीत यादव जुगेंद्र सिंह उरेंद्र सिंह सिंह तथा समस्त पुलिस बल महिला एवं पुरुष ने कार्यक्रम में प्रतिभाग किया इस मौके पर थाना अध्यक्ष ने सभी को शांतिपूर्वक त्यौहार मनाने की अपील करके बधाई प्रदान की















































































