बदायूं। जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी ने अवगत कराया है, कि दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग बदायूॅ द्वारा जनपद के प्रत्येक विकास खण्ड मुख्यालय पर दिव्यांगजनों की शल्य चिकित्सा, कॉक्लियर इम्प्लाण्ट तथा संचारी रोग से प्रभावित/ग्रसित दिव्यांगजनों को उनकी आवश्यकता के अनुरूप कृत्रिम अंग एवं सहायक-उपकरण (ट्राईसाइकिल, वैशाखी, व्हीलचेयर,स्मार्ट केन, श्रवण यन्त्र तथा एम0आर0किट आदि) निःशुल्क प्रदान करने एवं ऐसे दिव्यांगजन जिनके यू0डी0आई0डी0 कार्ड नही बनें हैं, का चिन्हांकन कर उनका पंजीकरण किया जायेगा। पंजीकरण कराने हेतु दिव्यांगजनों को आवश्यक प्रपत्रों की छायाप्रति (आधार कार्ड, दिव्यांग प्रमाण पत्र आय प्रमाण पत्र एवं दिव्यांगता प्रदर्शित करता हुआ पासपोर्ट साइज एक फोटो) लाना अनिवार्य होगा। दिव्यांगजन सम्बन्धित विकास खण्ड मुख्यालयों पर प्रातः 10ः00 बजे पहुंचकर अपना पंजीकरण करा सकते हैं। उक्त पंजीकरण षिविर विकास खण्ड मुख्यालयों पर निम्नानुसार आयोजित किये जायेंगे। क्रम सं0 विकास खण्ड का नाम पंजीकरण का दिनांक 1 दहगवां 27.04.2022 2 सहसवान 28.04.2022 3 अम्बियापुर 30.04.2022 4 इस्लामनगर 02.05.2022 5 बिसौली 04.05.2022 6 आसफपुर 05.05.2022 7 बजीरगंज 06.05.2022 8 कादरचौक 07.05.2022 9 उसावां 09.05.2022 10 म्याऊ 10.05.2022 11 दातागंज 11.05.2022 12 समरेर 12.05.2022 13 जगत 13.05.2022 14 सलारपुर 16.05.2022 15 उझानी 17.05.2022