मोदी जी के नेतृत्व में भारत दुनिया का सिरमौर बनेगा : कर्मवीर सिंह

75f46295-b9dd-47ca-a645-eb4273b0070e
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बदायूं। भारतीय जनता पार्टी के तीन दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का आज समापन हुआ। समापन सत्र में मुख्य अतिथि प्रदेश सह महामंत्री संगठन कर्मवीर सिंह उपस्थित रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

मुख्य अतिथि प्रदेश सह महामंत्री संगठन कर्मवीर सिंह ने संबोधित करते हुए कहा हाल ही के वर्षों में दुनिया के साथ भारत का जुड़ाव मूलतः इसके आर्थिक विकास और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के असाधारण राजनीतिक नेतृत्व के कारण संभव हुआ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत अब दुनिया का सिरमौर बनेगा। दुनिया के सर्वाधिक देश और अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन मोदी जी के साथ खड़े हैं। मोदी जी के नेतृत्व में भारत कोरोना जैसे संकटकाल में अपने देश को इस संकट से निकाल कर प्रथम पंक्ति में खड़ा किया है। इसके साथ ही अन्य दूसरे देश भी भारत की तरफ मदद की आस लगाकर देख रहे हैं तो उनको भी मदद करने का काम कर रहा है। अब भारत में बनने वाली दवाइयां भी विदेशों में निर्यात होती हैं। मोदी सरकार ने कोविड वैक्सीनेशन मैं भी इतिहास बनाया है इतने कम समय में स्वदेशी वैक्सीन निर्मित करके भारतीयों के जीवन को बचाया है।

क्षेत्रीय उपाध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य ने संबोधित करते हुए कहा लोकसभा चुनाव 2014 में ऐतिहासिक विजय प्राप्त करने के बाद मोदी सरकार देश के गरीबों को समर्पित सरकार है। मोदी सरकार गरीब, किसान, दलित, मजदूर, शोषित, वंचित और पिछड़ों की आशा और आकांक्षाओं की पूर्ति के लिए संकल्पबद्ध है। पिछली सरकारों में उत्तर प्रदेश जो अपनी पहचान दंगा, लूट, हत्या, बलात्कार और डकैती ले लिए बना चुका था। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश की कमान संभालते ही कानून का राज स्थापित किया है। आज उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था भारत में पहले नंबर की है।

जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने संबोधित करते हुए कहा केंद्र में मोदी सरकार बनने के बाद भारत की अर्थव्यवस्था मजबूत हुई है। पूर्ववर्ती सरकारों ने विकास को विनाश की ओर ले जाने का काम किया। आज उत्तर प्रदेश निरंतर नई- नई गाथाएं लिख रहा है आज उत्तर प्रदेश में राम मंदिर निर्माण, विश्वनाथ धाम का सौन्दर्यकरण, एयरपोर्ट, मेट्रो, मेडिकल कॉलेज, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे, बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे, गंगा एक्सप्रेसवे, गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे, बलिया लिंक एक्सप्रेसवे समेत तमाम ऐतिहासिक कार्य हो रहे हैं। उत्तर प्रदेश अब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तम प्रदेश बनेगा।

चेयरमैन दीपमाला गोयल पूर्व सदस्य अल्पसंख्यक आयोग मनोज मसीह ने भी विचार व्यक्त किए।

प्रशिक्षण वर्ग प्रमुख शैलेंद्र मोहन शर्मा ने आए हुए सभी जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का धन्यवाद एवं आभार जताया ।

इस शुभ अवसर पर केंद्रीय राज्यमंत्री बी. एल. वर्मा सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता बिल्सी विधायक हरीश शाक्य दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह अध्यक्ष जिला पंचायत वर्षा यादव पूर्व विधायक प्रेमस्वरूप पाठक सिनोद शाक्य धर्मेंद्र शाक्य कुशाग्र सागर पूर्व एमएलसी जितेंद्र यादव डीके भारद्वाज चेयरमैन सैनरा वैश्य शीतल गुप्ता अरविंद शर्मा ब्लॉक प्रमुख वीरेंद्र राजपूत ओमकृष्ण गुड्डो देवी मनोज कृष्ण गुप्ता देवदत्त शर्मा सुधीर श्रीवास्तव एमपी सिंह शारदाकांत शर्मा अरुण प्रकाश संदीप चौहान ज्ञानेंद्र सिंह अनुराग दीक्षित देवेश तोमर केशव चौहान अरविंद बाल्मीकि अशोक चौहान तेजपाल सागर सोवरन राजपूत नेकपाल कश्यप नत्थूलाल वर्मा दीपक गुप्ता अनुज माहेश्वरी आशीष शाक्य सचिन गुप्ता अमिता उपाध्याय सीमा राठौर मोनिका गंगवार रानी सिंह पुंडीर रजनी मिश्रा करुणा सोलंकी अनुभव उपाध्याय समेत तमाम उपस्थित रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights