विधायकों को बरेली के नियोजित विकास की याद दिलाई

8a75014b-8b8f-4cfc-b3ec-5f9a1c2810a9
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

! — कायस्थ चेतना मंच ने बीजेपी विधायकों का किया अभिनंदन

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

बरेली। कायस्थ चेतना मंच ने बरेली के हाल के विधान सभा चुनाव में विजयी हुए भारतीय जनता पार्टी के विधायको का नागरिक अभिनंदन कर उन्हें जनहित में बरेली के विकास की याद दिलाई। और कहा कि बरेली का नियोजित विकास होना आज की जरूरत है। कायस्थ चेतना मंच की और अध्यक्ष संजय सक्सेना की अध्यक्षता में हरुनग्ला स्थित जयशीला गार्डन में नागरिक अभिनंदन समारोह हुआ। समारोह की शुरुआत भगवान चित्रगुप्त के चित्र के सामने दीप प्रज्वलित कर भगवान चित्रगुप्त वंदना से हुई। समारोह में डॉ अरूण कुमार वन एवं पर्यावरण मंत्री स्वतंत्र प्रभार, कैंट विधायक संजीव अग्रवाल, बिथरी चैनपुर विधायक डॉ राघवेंद्र शर्मा एवं बरेली नगर निगम कार्यकारिणी में निर्विरोध चुने जाने पर दीपक सक्सेना, सौरभ सक्सेना का अभिनंदन किया गया। जनप्रतिनिधियों ने भरोसा दिया की वह विकास की दिशा में गंभीर हैं।

कार्यक्रम में अ. भा. कायस्थ महासभा यू. पी पश्चिम के अध्यक्ष आनन्द कुमार जौहरी, महामंत्री विपिन जौहरी भी शामिल हुए। कायस्थ चेतना मंच के संरक्षक डॉ पवन सक्सेना, अध्यक्ष संजय सक्सेना, डॉ पूजा सक्सेना, अखिलेश सक्सेना एवं महिला जिला अध्यक्ष पूर्व पार्षद माया सक्सेना ने सभी अतिथियों को सम्मानित किया । समारोह का संचालन महासचिव अमित सक्सेना विंन्दु ने किया। उनका सहयोग मुकेश सक्सेना ने किया। समारोह को सर्वश्री आलोक प्रकाश, चन्द्र भूषण शील एवं उन्मुक्त संभव शील ने संबोधित कर बरेली के नियोजित विकास पर जोर दिया एवम कायस्थ समाज के क्रियाकलापों पर प्रकाश डाला। समारोह में शिव कुमार बरतरिया, पार्षद सतीश कातिब, अनुपम चमन, शालिनी जौहरी, संजय राय, उदित सक्सेना, अविनाश सक्सेना, राजीब कमल, विकास सक्सेना, वी के सक्सेना, रजनी सक्सेना, रितु सक्सेना, वबिता सक्सेना, अल्पना सक्सेना, शशि सक्सेना, चित्रा जौहरी, प्रीति सक्सेना, शिवांग सक्सेना, राजीब सक्सेना, अमित आनन्द शामिल हुए।

https://youtu.be/Ui2Ppn2yUQI
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights