जयंत चौधरी का बड़ा बयान, कहा- सोते हुए किसानों पर लाठियां चलवाने वाली सरकार पर धिक्कार

4
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बागपत। रालोद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी ने कहा कि किसानों पर लाठी चलवाकर सरकार ने अपना इकबाल खो दिया है। बागपत किसानों का जिला है और यहां आज तक किसानों पर लाठी नहीं चली। किसानों पर लाठियां चला सरकार ने अपना इकबाल खो दिया है। सोते हुए किसानों पर लाठियां चलवाने वाली सरकार पर उन्हें धिक्कार है। किसानों का बदन लोहा और दिल सोना है। इस आंदोलन को फिर से शुरू करने की आवश्यकता है। सोते हुए किसानों पर डाका डाला गया। उन पुलिसकर्मियों को भी थोड़ा लिहाज करना चाहिए था, वह उसकी भी आलोचना करते है। घायल किसानों का मेडिकल करा आवश्यक कार्रवाई किए जाने की जरूरत है सिर्फ किसान में लड़ने की क्षमता है और देश हित में आंदोलन की रुपरेखा तैयार करें।उन्होंने कहा कि यह किसान के जीवन मरण का सवाल है। किसे कुचलना चाह रही है सरकार, किस पर लठ चला रही है, किसान पर? सरकार को इसका खामियाजा भुगतना ही पड़ेगा। उन्होंने कहा कि रालोद पूरी तरह से धरने और किसानों का समर्थन करती है। हमारा दिल बागपत, बडौत और किसानों के लिए धड़कता है। मेरी अपील है कि मतदाता फिर से सोचे कि किस मुद्दे पर उन्होंने वोट दिया था और आज क्या हो रहा है। उन्होंने कहा कि किसान का बहुत बड़ा दिल होता है। वह दो मिनट में रो पड़ता है और अगले ही पल सामने वाले को गले लगा लेता है। इस दौरान जयंत चौधरी थांबा चौधरी ब्रजपाल के घर भी गए और धरने में पुलिस लाठीचार्ज में घायल किसानों का हाल जाना।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights