दूसरे बालक का शब करीब चौबीस घंटे बीत जाने के बाद गोताखोरों ने किया बरामद

927a09cf-0a3b-423f-ad31-3165ff34f016
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

सहसवान। खेत पर परिजनो को खाना देने गए दो बालक नहाने के दौरान गंगा में डूब गए। ग्रामीणों और स्थानिये गोताख़ोरों ने दोनों की तलाश की लेकिन शाम तक सफलता नहीं मिल सकी। रविवार की शाम एसडीएम के नेतृत्व में पुलिस और प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंच गया। देर शाम एक बालक का शव बरामद हो गया। जबकि दूसरे की तलाश जारी थी।
बता दें तहसील क्षेत्र में गंगा के बसौलिया घाट पर हुआ था हादसा । गांव बसौलिया निवासी तहब्बर का 13 वर्षीय पुत्र शादान और नासिर का आठ वर्षीय पुत्र फरदीन खेत पर काम कर रहे अपने परिजनो को खाना देने खेत पर गए थे। इसके बाद वह नजदीक ही बह रही गंगा में नहाने चले गए। नहाने के दौरान दोनों गंगा में डूब गए। परिजनो और ग्रामीणों ने बालकों की तलाश शुरू कर दी थी ।सूचना मिलते ही एसडीएम महीपाल सिंह, नायब तहसीलदार जितेन्द्र कुमार, सीओ चन्द्रपाल सिंह, कोतवाल संजीव शुक्ला, राजस्व निरीक्षक सतीश शर्मा, लेखपाल पुष्पेन्द्र कुमार, पुष्पेन्द्र यादव मौके पर पहुंच गए थे और ग्रामीणों गोताख़ोरों की मदद से डूबे बच्चों की तलाश शुरू कर दी थी । देर शाम कछला से गोताखोरों को बुला कर तलाश कराई गई तो रविवार की देर शाम फरदीन का शव बरामद हो गया जबकि शादान की तलाश जारी थी।कोतवाल संजीव शुक्ला ने सोमवार की सुबह फिर से गोताख़ोरों से तलाश शुरू कराई सोमवार की सुबह करीब साढ़े ग्यारह बजे शादान का शब भी गोताखोरों ने बरामद कर लिया शब मिलते ही परिजनो मे कोहराम मच गया ।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights