सबका साथ सबका विकास हो साकार कर रही भाजपा सरकार : बी. एल. वर्मा

d23a8165-6ee8-456d-9495-d74b3f4136f3
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बदायूं। भाजपा का तीन दिवसीय जिला प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन होटल क्लब रिवेरा में प्रारंभ हुआ। जिसका विधिवत शुभारंभ केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने किया। जिला प्रशिक्षण वर्ग में समस्त जनप्रतिनिधि जिला पदाधिकारी मोर्चा प्रकोष्ठ विभाग के जिला पदाधिकारी सम्मिलित हुए।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

केंद्रीय राज्यमंत्री बी एल वर्मा ने संबोधित करते हुए कहा भारतीय जनता पार्टी के प्रशिक्षण वर्ग कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करने के लिए प्रदेश भर में आयोजित हो रहे हैं। इन प्रशिक्षण वर्ग के माध्यम से कार्यकर्ताओ में नेतृत्व एवं कार्य क्षमता का विकास होगा। इन्हीं प्रशिक्षित कार्यकर्ताओं में से कोई कार्यकर्ता सांसद, विधायक, जिलाध्यक्ष, प्रदेश अध्यक्ष, राष्ट्रीय अध्यक्ष बनेगा। क्योंकि भारतीय जनता पार्टी सर्वग्राही सर्व स्पर्शी और सर्व समाज की पार्टी है। भारतीय जनता पार्टी सबका साथ – सबका विकास के मूल मंत्र को चरितार्थ कर रही है।

क्षेत्रीय महामंत्री/ जिला प्रभारी राकेश मिश्रा ने सम्बोधित करते हुए कहा भारतीय जनता पार्टी समाज में दबे, कुचले, शोषित, वंचित, गरीब, मजदूर, नौजवान और किसान के उत्थान की आवाज उठाने वाली पार्टी है। भारतीय जनता पार्टी सदैव पं० दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय मार्ग को प्रशस्त करते हुए समाज में अंतिम पंक्ति पर खड़े व्यक्ति के उत्थान के लिए काम करती है।

जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा मोदी सरकार एवं योगी सरकार की योजनाओं से भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता पात्र व्यक्तियों को जोड़ने का काम करते हैं। समाज में रहने वाला कोई भी पात्र व्यक्ति लाभान्वित होने से छूटे नहीं, यह प्रत्येक कार्यकर्ता को जिम्मेदारी लेनी चाहिये।

एमएलसी कुँवर महाराज सिंह ने संबोधित करते हुए कहा योगी सरकार उत्तर प्रदेश को विकास की धारा में देश में प्रथम पंक्ति पर लाने के लिए सतत प्रयासरत है।

वक्ता डॉ० प्रमेन्द्र माहेश्वरी ने सम्बोधित करते हुए कहा पिछली सरकारों में भ्रष्टाचार और घोटाला चरम सीमा पर था। लेकिन वर्तमान में मोदी एवं योगी सरकार पर कोई भ्रष्टाचार का एक पैसे का आरोप नहीं लगा सकते। यही पिछली और भाजपा सरकार में फर्क है।

प्रशिक्षण वर्ग का संचालन जिला महामंत्री सुधीर श्रीवास्तव वर्ग प्रमुख शैलेंद्र मोहन शर्मा ने किया।

इस मौके पर एमएलसी वागीश पाठक अध्यक्ष जिला पंचायत वर्षा यादव पूर्व विधायक प्रेमस्वरूप पाठक कुशाग्र सागर धर्मेन्द्र शाक्य सिनोद शाक्य चेयरमैन दीपमाला गोयल सैनरा वैश्य धीरेन्द्र गुप्ता अरविंद शर्मा शीतल गुप्ता हरप्रसाद पटेल मनोज मसीह ब्लाक प्रमुख शिशुपाल शाक्य यादवेंद्र शाक्य वीरेंद्र राजपूत अतेंद्र विक्रम सिंह श्रद्धा सक्सेना ओमकृष्ण ममता सिंह गुड्डो देवी विचित्रा देवी जिला महामंत्री एमपी सिंह राजपूत अरुण प्रकाश पंकज शर्मा सुभाष चंद्र गुप्ता शारदेन्दु पाठक अरुण प्रकाश ग्रीशपाल सिंह सोवरन राजपूत सुखदेव राठौर मेधावी यादव अजय मथुरिया तेजपाल सागर कौशल शास्त्री रानी सिंह पुंडीर मोनिका गंगवार अमिता उपाध्याय करुणा सोलंकी सीमा राठौर जितेन्द्र साहू मनोज गुप्ता केशव चौहान आशीष शाक्य अमित सिंह संदीप चौहान ज्ञानेंद्र चौहान अनुराग दीक्षित अनुभव उपाध्याय समेत तमाम उपस्थित रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights