स्कूल चलों अभियान के तहत नामांकन अभियान जारी

DCN_7797
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow


बदायूं। स्कूल चलो अभियान के अंतर्गत शिक्षक घर-घर जाकर अभिभावकों से संपर्क कर छूटे हुए बच्चों का नामांकन करा रहे है। सभी परिषदीय विद्यालयों को गांव के हर बच्चे को नामांकित कर शत प्रतिशत नामांकन का लक्ष्य पूर्ण करना है। इस सत्र में जनपद को कुल नामांकन का लक्ष्य 434670 है तथा नवीन नामांकन का लक्ष्य 78110 है, जिसके सापेक्ष 21 अप्रैल तक 33232 नवीन नामांकन किए जा चुके हैं।
शिक्षकों की टोली ने घर घर जाकर संपर्क किया। अप्रैल माह में नए सत्र की आकर्षक योजनाओं की जानकारी माता पिता को दी गई। गांवों में साक्षरता को बढ़ावा देने हेतु हर बच्चे के नामांकन के महत्व को भी समझाया गया। पिछले सत्र में महामारी के कारण बच्चों की पढ़ाई में हुए नुकसान की भरपाई हेतु हर बच्चा नामांकित हो तथा प्रतिदिन विद्यालय में उपस्थित होगा तो अवश्य ही उसके शैक्षिक स्तर में बढ़ोतरी होगी। कायाकल्प और मिशन प्रेरणा के बाद परिषदीय विद्यालय नए कलेवर में किसी भी प्राइवेट स्कूल से कम नही हैं। अप्रैल माह में शत प्रतिशत नामांकन होना अति आवश्यक है। विभागीय निर्देशों के अनुसार सभी विकास खंड नामांकन हेतु प्रयास कर रहे हैं।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights