ककराला। नगर पालिका सभाकक्ष में आज बोर्ड की बैठक आहूत की गई । जिस बैठक के एजेंडे में प्रस्ताव संख्या 1 मे 2022-23 के मूल आय-व्यय के सम्बन्ध में विचार विमर्श करने के लिए रखा गया है जिस प्रस्ताव का 17 सभासदो ने वहिष्कार किया। कहा पिछली वर्षों में ही पालिका अध्यक्ष व नगर पालिका प्रशासन द्वारा बजट का दुरूपयोग किया गया था। और पिछले दिनों में पालिका अध्यक्ष व नगर पालिका प्रशासन के कई घोटाले सामने आये थे और बैठक के प्राप्त एजेंड़े में प्रस्ताव संख्या 2 में राज्य वित्त आयोग से कराए जाने वाले कार्य की स्वीकृति के सम्बन्ध में रखा गया है प्रस्ताव संख्या 2 का भी समस्त सभासद वहिष्कार करते हैं। कहा पिछले वर्षों में भी पालिका अध्यक्ष व नगर पालिका प्रशासन दद्वारा राज्य वित्त आयोग से जो कार्य कराए गए थे उनमें सरकारी धन का बहुत बड़े पैमाने पर दुरुपयोग किया गया था। सभासदों ने डीएम को पत्र देकर नगर पालिका ककराला सभाकक्ष में हुयी आज की बैठक को निरस्त करने की मांग की। बैठक में सभासद मरगूब सोनी, राफीउद्दीन, महरुल निशा, रहील बानो, फिरोज खान, शुगरा बेगम, निगार जहाँ, अरशद बब्लू, सुनिता बेगम, फैजाबाद खान, नूरेए, रूखसाना बेगम असलम खान, जैनुल लकी, भूरे मेहनूर खान और नामित शाहनवाज, गुल रोज,अकाश ,राजपाल, अशोक आदि सभासदों ने बैठक विरोध कर बाहिष्कार किया