महायुद्धों, कोरोना, समस्याओं के निराकरण और सूक्ष्म जग़त के परिशोधन को पांच कुंडीय गायत्री महायज्ञ

a2ebc997-0a25-40a2-9e38-91d34a9a456f
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। शांतिकंुज हरिद्वार के मार्गदर्शन में प्राथमिक विद्यालय बस्तरा में पांच कुंडीय गायत्री महायज्ञ हुआ। प्रधानाध्यापकों, शिक्षक-शिक्षिकाओं, बच्चों और ग्रामीणों ने महायुद्धों, कोरोना महामारी, वर्तमान समस्याओं के निराकरण, सूक्ष्म जग़त के परिशोधन और विश्व शांति की कामना से गायत्री महामंत्र की विशेष आहुतियां यज्ञ भगवान को समर्पित कीं।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow


गायत्री परिवार के संजीव कुमार शर्मा ने कहा कि यज्ञ से श्रेष्ठ भावनाएं तरंगित होती हैं। समुचित दिशाबोध होता है। यज्ञीय ऊर्जा से जीवाणुओं, विषाणुओं का शमन और जीवनी शक्ति संवर्धन होता है। श्रेष्ठ कार्यों में लगा श्रम, धन, और साधना व्यर्थ नहीं जाती है। यज्ञीय वातावरण और आध्यात्मिक चिंतन से होगा विश्व की समस्त समस्याओं का समाधान।


प्रधानाध्यापक नरदेव शर्मा ने कहा कि बच्चे चिंता नहीं, चिंतन करें। शिक्षा से अज्ञानता को दूर करें। श्रेष्ठ संस्कारों से जीवन को महकाएं। संघर्ष करें और चुनौतियों को स्वीकारते हुए अपने लक्ष्य को पाएं।
मुख्य यजमान रामेश्वर सिंह ने सपत्नीक मां गायत्री, युगऋषि वेदमूर्ति तपोनिष्ठ पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य और वंदनीया माता भगवती देवी शर्मा, शिक्षक चंद्र प्रकाश यादव ने शक्तिकलश और आदेश कुमार सिंह और शलभ किशोर शर्मा ने नवग्रह का पूजन किया।
इस मौके पर ब्रजेश कुमार, आदेश कुमार सिंह, शलभ किशोर शर्मा, सुमन, राखी, सुनैना, नेहा, रूचि, शीतल, आरजू, कोमल, ऊषा, विशाल आदि मौजूद रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights