जिम संचालक के साथ युवती फरार,आरोपी के दो घर फूंके,चौकी इंचार्ज सस्पेंड,08 गिरफ्तार
जिम संचालक फरार,पुलिस ने युवती को दिल्ली से बरामद कर लिया,फिर भी हो गया बवाल
अखिल भारत हिन्दू महासभा ने थाने का घेराव कर किया हंगामा,बाजार रहा बन्द,हालात बन गए तनावपूर्ण
आगरा । आपको बता दे कि आगरा के रुनकता की युवती यहाँ के जिम संचालक साजिद के साथ लापता हो गई थी। बाद में पुलिस ने दिल्ली से युवती को बरामद कर लिया। लेकिन साजिद को पुलिस गिरफ्तार नही कर सकी। इससे लोग भड़क गए। शुक्रवार की सुबह बवाल हो गया।
एसएसपी सुधीर कुमार सिंह के अनुसार धर्म जागरण समन्वय संघ के कार्यकर्त आरोपी के दो घरो के ताले तोड़कर अंदर घुस गए,तोड़फोड़ के बाद दोनों घरो में आग लगा दी।
पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुंच गई। दमकल ने आग को बुझाया।
एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की छह टीमें गठित की है। अब तक आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपियों पर गैंगस्टर और रासुका के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस मामले में लापरवाही बरतने पर रुनकता चौकी प्रभारी को निलंबित कर दिया है। थानाध्यक्ष के विरुद्ध जांच के आदेश दिए हैं।

आपको बता दे रुनकता की रहने वाली छात्रा 11 अप्रैल की दोपहर लापता हो गई थी। परिजनों ने जिम संचालक साजिद पर उसे अगवा कर ले जाने का आरोप लगाया। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। अखिल भारत हिंदू महासभा ने थाने का घेराव कर हंगामा किया था। पुलिस को युवती की बरामदगी का अल्टीमेटम दिया था। पुलिस ने बुधवार को दिल्ली से युवती को बरामद कर लिया। जिम संचालक की गिरफ्तारी नहीं हुई थी। इसके लिए पुलिस टीम दबिश दे रही थी। युवती का मेडिकल कराने के बाद नारी निकेतन भेज दिया गया था। आरोपी की गिरफ्तारी न होने पर शुक्रवार सुबह रुनकता में बाजार बंद हो गया। इससे तनाव की स्थिति थी।
सीओ हरी पर्वत सत्यनारायण का कहना है कि घटना के कारणों की जांच की जा रही है। इलाके में फोर्स तैनात की गई है।













































































