उझानी में काई बेयर हाउस में ट्रक में हाईटेंशन तार टच होने से लगी आग, मची अफरा-तफरी

8fc2fd60-961b-4296-a4f0-289e298cff13
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

उझानी। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में स्थित गल्ला गोदाम में ट्रक बैक करते समय ऊपर गुजर रही हाईटेंशन तार ट्रक से टच हो गई जिससे ट्रक में आग लग गई जिससे ट्रक चालक झुलस गया जिसे अस्पताल में भर्ती कराया वहीं मौके पर पहुंची अग्निशमन की टीम ने आग को बुझाया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

शुक्रवार को कोतवाली क्षेत्र के छतुईया रेलवे फाटक से आगे काई बेयर हाउस प्राइवेट लिमिटेड में रैक में में लोड होने को गल्ला लोड हो रहा था। गल्ला लोड करने को जैसे ही ट्रक गोदाम के अंदर पहुंचा तभी ट्रक बैक करते समय नीचे लटक रहे हाईटेंशन तार ट्रक से टच हो गया और शार्ट होने से ट्रक में आग लग गई। आनन-फानन में ट्रक धू-धू कर जलने लगा वहीं गोदाम में पास में खड़ी गेहूँ की फसल में भी आग लग गई। ट्रक में आग लगने से ट्रक चालक शिवम निवासी नया बांस जिला एटा का पैर जल गया। आसपास के लोगों ने अग्निशमन की टीम व पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर एस.एस.आई अनूप सिंह व अग्निशमन मौके पर पहुंच गई और ट्रक में लगी आग व गेहूँ की फसल में लगी आग को अग्निशमन की टीम ने बुझाया। वहीं ट्रक चालक शिवम को इलाज के लिए आगरा भेजा गया है। पुलिस मौके पर पहुंच गई और पूरे मामले की जांच कर रही है।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights