न्यूरिया।टनकपुर हाईवे पर बीती रात बुझिया मजार के सामने चेयरमैन के पुत्र को अज्ञात वाहन ने टक्कर मारकर गंभीर रूप से घायल किया मिली जानकारी के अनुसार नगर पंचायत न्यूरिया के चेयरमैन प्रतिनिधि पूर्व चेयरमैन अब्दुल फय्यूम के पुत्र शहबास उर्फ बंटी मझोला से अपनी बाइक से घर आ रहे थे करीब 10:30 बजे के समय टनकपुर हाईवे पर बुजिया मजार के सामने किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए काफी समय बाद उन्होंने यह खबर मोबाइल द्वारा अपने परिवार वालो को दी सूचना पर परिवार के लोग तुरंत घटना स्थल पर पहुँचे आनन फानन अपने वाहन से इलाज के लिए पीलीभीत के शारदा अस्पताल में भर्ती करवाया है जहां उनका इलाज चल रहा है न्यूरिया से सुमित राठौर