परिवारवादी पार्टियों ने देश के युवाओं को कभी आगे नहीं बढ़ने दिया : पीएम नरेन्द्र मोदी

c807f2d8-7aaf-4a40-8413-5545537c9f0d
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

भाजपा राष्ट्रीय हितों को सर्वोपरि रखते हुए काम कर रही: पीएम मोदी

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

भाजपा के पास नीतियाँ भी और नियत भी : पीएम मोदी

बदायूं। भारतीय जनता पार्टी ने बदायूं में 30 मंडल पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वर्चुअल और सुना।

भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस पर भाजपा कार्यालय पर जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने तमाम पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ सुबह ध्वजारोहण किया।
ध्वजारोहण के समय भाजपा कार्यालय भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद, श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पं० दीनदयाल उपाध्याय, अटल बिहारी बाजपेई, भारत माता की जय से गूंज उठा ।

भारतीय जनता पार्टी की भव्य शोभा यात्रा निकाली गई जिसका शुभारंभ भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण करने के बाद परशुराम चौक से शुरू हुई उसके बाद दिनेश चौक, बाबूराम मार्केट, इन्द्रा चौक होते हुए ग्लोरी गार्डन पर समापन हुआ ।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वर्चुअल उद्बोधन ग्लोरी गार्डन में सुना गया। उद्बोधन से पहले सभी कार्यकर्ताओं ने एक साथ वंदे मातरम गाया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संबोधित करते हुए कहा परिवारवादी पार्टियों ने देश के युवाओं को भी कभी आगे नहीं बढ़ने दिया, उनके साथ हमेशा विश्वासघात किया है और आज हमें गर्व होना चाहिए कि आज भाजपा ही इकलौती पार्टी है जो इस चुनौती से देश को सजग कर रही है, सतर्क कर रही है। हमारी सरकार राष्ट्रीय हितों को सर्वोपरि रखते हुए काम कर रही है। आज देश के पास नीतियाँ भी हैं, नियत भी है। आज देश के पास निर्णयशक्ति भी है, और निश्चयशक्ति भी है। इसलिए, आज हम लक्ष्य तय कर रहे हैं, उन्हें पूरा भी कर रहे हैं। दुनिया के सामने एक ऐसा भारत है जो बिना किसी डर या दबाव के, अपने हितों के लिए अडिग रहता है। जब पूरी दुनिया दो विरोधी ध्रुवों में बंटी हो, तब भारत को ऐसे देश के रूप में देखा जा रहा है, जो दृढ़ता के साथ मानवता की बात कर सकता है।
इसमें भारत के लिए लगातार नई संभावनाएं बन रही हैं। तीसरा कारण भी उतना ही अहम है। कुछ सप्ताह पहले चार राज्यों में भाजपा की डबल इंजन की सरकारें वापस लौटी हैं। तीन दशकों के बाद राज्यसभा में किसी पार्टी के सदस्यों की संख्या 100 तक पहुंची है।
मैं देश और दुनिया भर में फैले भाजपा के प्रत्येक सदस्य को बहुत बहुत शुभकामनाएं देता हूं। कश्मीर से कन्याकुमारी, कच्छ से कोहिमा तक भाजपा एक भारत, श्रेष्ठ भारत के संकल्प को निरंतर सशक्त कर रही है।

जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने माइक्रो डोनेशन का भी शुभारंभ किया इसमें भारतीय जनता पार्टी के सभी बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं से आवाहन किया है नमो एप अथवा narendramodi.in से ₹5, 50, 100, 500 और अधिकतम ₹1000 तक डोनेट अवश्य करें।

जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने शोभा यात्रा को सफल बनाने एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वर्चुअल उद्धबोधन जिले में 30 मंडलों पर सुना गया उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं का आभार जताया।

इस अवसर पर सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता बिल्सी विधायक हरीश शाक्य पूर्व विधायक प्रेमस्वरूप पाठक पूर्व विधायक कुशाग्र सागर पूर्व विधायक सिनोद शाक्य पूर्व मंत्री राममूर्ति लाल भाजपा नेता शैलेश पाठक बुधपाल सिंह जोगेंद्र राठौर चेयरमैन दीपमाला गोयल डीसीडीएफ चेयरमैन रविंद्र पाल सिंह अशोक भारतीय राणा प्रताप सिंह सुधीर श्रीवास्तव एमपी सिंह राजपूत शारदेन्दु पाठक शैलेंद्र शर्मा जितेंद्र साहू मनोज गुप्ता युवा नेता विश्वजीत गुप्ता पंकज शर्मा अमिता उपाध्याय अंकित मौर्य केशव चौहान आतिफ़ निजामी रजनी मिश्रा मीडिया प्रभारी आशीष शाक्य अमित सिंह ज्ञानेंद्र चौहान शोभित उपाध्याय अनुभव उपाध्याय विनीत कश्यप जोगेंद्र कश्यप समेत तमाम उपस्थित रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights