एनएसएस ने किया महिला क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन

114d09ac-8b59-4ccf-a068-d9d163fe86c2
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

शिखा के बेहतरीन खेल ने बनाया राजकीय महाविद्यालय को विजेता

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

बदायूं। आवास विकास स्थित राजकीय महाविद्यालय बदायूं में राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत पिछले साल आयोजित जिला स्तरीय महिला क्रिकेट प्रतियोगिता की विजेता गिन्दो देवी महाविद्यालय और उपविजेता राजकीय महाविद्यालय की छात्राओं के बीच खेले गए मैत्रीपूर्ण क्रिकेट मैच में राजकीय महाविद्यालय बदायूं की टीम ने रोमांचक मुकाबले में 15 रन से जीत दर्ज की।
टॉस जीतकर राजकीय महाविद्यालय की टीम की कैप्टन प्रगति शाक्य ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। कड़ी धूप में भी पहले बल्लेबाजी करके एक बड़ा स्कोर खड़ा करने की उम्मीद से राजकीय महाविद्यालय बदायूं के दोनों ओपनर ने मोर्चा संभाला। परंतु पहले ओवर में ही गिन्दो देवी की टीम ने विकेट निकालते हुए प्रगति के इस दांव को चलने नहीं दिया। राजकीय महाविद्यालय की ओपनर दिव्या यादव बिना कोई रन बनाए आउट हो गई। परंतु दूसरी ओर से शिखा ने मोर्चा संभालते हुए जोरदार शॉट लगाने शुरू किए एवं दूसरे ओवर में 12 रन लेने के साथ दबाव गिन्दो देवी की टीम पर वापस आ गया। शिखा एवं प्रगति की जोड़ी ने तेजी से रन बनाने का सिलसिला शुरू किया एवं स्कोर को 3 ओवर में 31 रन तक पहुंच दिया। बॉलिंग को परिवर्तित करते हुए गिन्दो देवी की कप्तान श्वेता ने रेखा यादव को गेंदबाजी की जिम्मेदारी सौंपी। जिसने पहली गेंद पर ही प्रगति का विकेट लेकर रनों के सिलसिले को रोक दिया। एक छोर से शिखा तेजी से बल्लेबाजी करती रहीं वहीं दूसरी छोर से लगातार विकेट गिरने का सिलसिला जारी रहा। अंतिम गेंद पर आउट होने वाली शिखा ने 19 गेंदों पर 29 रन बनाए, जिसमें 3 चौके एवं 2 छक्के शामिल थे। राजकीय महाविद्यालय की खिलाड़ियों ने निर्धारित ओवर में 50 रन बना सकीं। गिन्दो देवी की ओर से रेखा यादव ने 2 विकेट एवं ललिता ने दो विकेट लेकर धारदार गेंदबाजी की।


50 रनों के लक्ष्य को अभेद्य बनाए रखने के लिए गेंदबाजी के लिए उतरी राजकीय महाविद्यालय की टीम ने पहली ही गेंद पर कैच छोड़ते हुए मैच में कुल पांच कैच छोड़े और गिन्दो देवी की टीम को जीतने के पर्याप्त अवसर प्रदान किए। गिन्दो देवी की और से ओपनर संजना ने मैदान के चारों तरफ शॉट मारते हुए अपनी टीम को जीत की ओर पहुंचाना शुरू किया। दूसरी छोर से लगातार विकेट गिर रहे थे। राजकीय महाविद्यालय की टीम ने अतिरिक्त रनों पर नियंत्रण रखते हुए शानदार गेंदबाजी की जिससे गिन्दो देवी की टीम खुलकर नहीं खेल सकी। रोमांच की पराकाष्ठा की ओर बढ़ते हुए मैच में आखिर के 2 ओवर में 18 रनों की दरकार थी।आखिरी ओवर में जीत के लिए 15 रनों की आवश्यकता थी।अंतिम ओवर प्रगति ने दिव्या यादव को थमाया कप्तान के फैसले को सही साबित करते हुए दिव्या ने दूसरी गेंद पर ही मिड विकेट की ओर शिखा के हाथों संजना को कैच आउट कराकर तकरीबन जीत सुनिश्चित कर दी। निर्धारित ओवर में गिन्दो देवी की टीम लक्ष्य से 15 रन दूर रह गई। इस महत्वपूर्ण मुकाबले को जीत कर राजकीय महाविद्यालय बदायूं की टीम ने पिछले फाइनल मैच के हार का बदला लेलिया। मैच के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के रूप में शिखा शर्मा को चुना गया। राजकीय महाविद्यालय की ओर से लवी कुमारी ने 3 विकेट, दिव्या यादव ने दो विकेट एवं गरिमा ने दो विकेट हासिल किए।
मैच में अंपायरिंग की भूमिका डॉ अनिल कुमार,गोविंद और अरुण कुमार ने निभाई। जबकि स्कोरिंग में केशव और विपिन कुमार मुस्तैद रहे। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ अंजू सत्यार्थी,डॉ श्रद्धा गुप्ता,डॉ नीतू मौर्य आदि उपस्थित रहे। प्राचार्य ने मैच का उदघाटन कर खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ अनुशासित होकर खेलों में प्रतिभाग करने के लिए प्रेरित किया।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights