सदर तहसीलदार ,लेखपाल समेत 13 लोगों पर होगा मुकदमा दर्ज

navbharat-times
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

सरकारी पद का दुरुपयोग करते हुए कब्जा कराने का मामला

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

बदायूं। मूसाझाग थाने में होगी सभी पर रिपोर्ट दर्ज बदायूँ सी जे एम नवनीत कुमार भारती ने सदर तहसीलदार करनवीर, लेखपाल देवेंद्र शर्मा समेत 13 लोगों के खिलाफ मूसांझाग थानाध्यक्ष को रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना करने के आदेश दिए है सदर तहसीलदार व लेखपाल पर सरकारी पद का दुरुपयोग कर झूठी कूट रचित रिपोर्ट प्रेषित करने अन्य पर सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा करने का आरोप लगाया गया है । थाना मूसाझाग के ग्राम करौलिया निवासी नरबेश सिंह ने 14 सितंबर 2021 को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए 156 ( 3 ) के तहत प्रार्थना पत्र दिया जिसमें उल्लेख किया उसके गांव के यशपाल ,शेषपाल, रामरईस, सत्यपाल ,अवनीश ,ठकुरी ,धनंजय , जयंत, जगविंदर, टिंकू , कृष्ण गोपाल सरकारी रास्ते पर अवैध कब्जा कर लिया आरोपियों के सड़क के पड़ोस में ही खेत हैं आरोपियों ने सड़क को अपने खेत में बुला लिय मिला लिया इस मामले को लेकर नरवेश प्रशासनिक अधिकारियों के साथ-साथ आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायत की आईजीआरएस के पोर्टल पर सदर तहसीलदार करणवीर सिंह ,लेखपाल देवेंद्र सिंह ने झूठी कूट रचित रिपोर्ट लगाकर शिकायत समाप्त कर दी बादी का आरोप था कि तहसीलदार ,लेखपाल ने सरकारी पद का दुरुपयोग करते हुए झूठी कूट रचित रिपोर्ट उपरोक्त आरोपियों के साथ मिलकर प्रस्तुत कर दी ।
प्रशासनिक अधिकारी द्वारा कोई कार्रवाई न होने पर वादी ने रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए सी जेएम कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया सी जे एम नवनीत कुमार भारती ने बादी के प्रार्थना पत्र को स्वीकार कर मूसाझाग थानाध्यक्ष को मामले में रिपोर्ट दर्ज कर नियम अनुसार विवेचना करने के आदेश दिए हैं ।

इंसेट.. . . . .

मुकदमे से दो एस डी एम व कानूनगो का नाम हटाया.

प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा कोई कार्रवाई न होने पर बादी नरवेश सिंह ने 10 सितंबर 2021 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को जो प्रार्थना पत्र दिया उसमें उक्त आरोपियों के साथ-साथ तत्कालीन एसडीएम सदर पारसनाथ मौर्य ,एसडीएम लालबहादुर और कानूनगो नरेंद्र गुप्ता का भी नाम था वादी द्वारा कोर्ट में दिए प्रार्थना पत्र में भी पहले इन नामों का उल्लेख किया बाद में इन नामों को हटा दिया गया।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights