24 मार्च से प्रारम्भ होंगी बोर्ड परीक्षाएं

IMG_4844
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow


बदायूं। 24 मार्च से 12 अप्रैल 2022 तक होने वाली उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल बोर्ड परीक्षाएं प्रातः 8ः00 बजे से 11ः15 बजे तक तथा इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाएं अपरान्ह 2ः00 से सायं 5ः15 बजे तक आयोजित की जाएंगी। दोनों ही कक्षाओं की बोर्ड परीक्षाओं को संपन्न कराने के लिए 99 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow


मंगलवार को कलेक्ट्रेट स्थित सभागार में अपर जिलाधिकारी ऋतु पुनिया की अध्यक्षता में प्रधानाचार्यां एवं केन्द्र व्यवस्थापकों सहित बोर्ड परीक्षा की बैठक सम्पन्न हुई। इस बोर्ड परीक्षा में हाईस्कूल के 20905 छात्र एवं 12435 छात्राएं कुल 33340 परीक्षार्थी शामिल होंगे। इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा में 16118 छात्र एवं 9962 छात्राएं कुल 26080 परीक्षार्थी शामिल होंगे। हाई स्कूल एवं इण्टरमीडिएट की परीक्षाओं में 37023 छात्र एवं 22397 छात्राएं कुल 59420 छात्र-छात्राएं परीक्षा देंगे। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा के 27 संवेदनशील केंद्र हैं। बोर्ड परीक्षाओं को सकुशल संपन्न कराने के लिए बदायूं, दातागंज, बिल्सी, सहसवान, एवं बिसौली सहित पांच ज़ोन बनाए गए हैं, बदायूं जोन के लिए नगर मजिस्ट्रेट अमित कुमार एवं उप जिलाधिकारी सदर सुखलाल प्रसाद वर्मा, दातागंज के लिए उप जिलाधिकारी राम शिरोमणि तथा तहसीलदार विनीत कुमार, बिल्सी के लिए उप जिलाधिकारी विजय कुमार मिश्र तथा तहसीलदार शर्मानंद, सहसवान के लिए उप जिलाधिकारी महिपाल सिंह, बिसौली के लिए उप जिलाधिकारी ज्योति शर्मा एवं तहसीलदार अशोक कुमार सैनी नियुक्त किए गए हैं।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights