शाहजहांपुर के युवक की गोली मारकर हत्या, उझानी में लगाया ठिकाने

845ca3bb-ef1f-49e1-a181-a513029ad4db
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

उझानी।कोतवाली क्षेत्र के मिहोना मार्ग पर एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी।रास्ते से गुजर रहे राहगीरों ने शव खेत में पड़े देख घटना की सूचना पुलिस को दी।सूचना पर पहुंची पुलिस को मृतक के पास से दूसरे युवक का आधार कार्ड मिला है।पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है। वहीं घटना की सूचना पर पहुंचे आलाधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।वहीं पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

रविवार की सुबह थाना क्षेत्र के मिहौना मार्ग पर मौहल्ला अहिर टोला के खेत में एक युवक का शव पड़ा देख लोगों में सनसनी फैल गई।शव को खेत में पड़े देख ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।सूचना मिलने पर प्रभारी निरीक्षक दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की सूचना आलाधिकारियों को दी।सूचना मिलने पर एसएसपी डॉ० ओ०पी सिंह, एसपी सिटी प्रवीण सिंह, सी०ओ गजेंद्र श्रोत्रिय व फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची।एसएससी डॉक्टर ओपी सिंह ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। वहीं मृतक युवक के पास से जिला कासगंज थाना सोरों के ग्राम नगला काशी निवासी भूरे पुत्र कल्लू का आधार कार्ड मिला है।पुलिस ने भूरे को हिरासत में ले लिया है।एसएसपी डॉ० ओ०पी सिंह ने बताया ऐसा प्रतीत होता है उसकी गोली मारकर हत्या की गई है उसके शव के पास आधार कार्ड पड़ा था जिसके आधार पर उसकी शिनाख्त हुई है। युवक का नाम मुजाहिद अली पुत्र अहमद अली निवासी ग्राम गुन्नौरा थाना जलालाबाद शाहजहांपुर का रहने वाला है। फिलहाल एसएसपी का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights