होटल में पुलिस ने मारा छापा, अवैध रूप से ठहरे 10 प्रेमी जोड़ों को पुलिस ने पकड़ा

4
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

कानपुर। कलक्टरगंज पुलिस ने सोमवार दोपहर कोपरगंज स्थित एक होटल में छापा मारकर 10 प्रेमी जोड़ों को पकड़ा है। उन्होंने बिना आइडी पर कमरा लिया था। पुलिस ने युवकों के साथ ही होटल मैनेजर को भी गिरफ्तार किया है और उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

कलक्टरगंज थाना प्रभारी राजेश पाठक ने बताया सोमवार दोपहर कंट्रोल रूम के जरिए सूचना मिली कि कोपरगंज स्थित होटल में अवैध रूप से घंटों के हिसाब से प्रेमी युगलों को कमरा किराए पर दिया जाता है और उनसे कोई आइडी भी नहीं ली जाती है। सूचना पर कलक्टरगंज स्पेशल फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और होटल के रजिस्टर खंगाले। इसके बाद होटल के कमरों की तलाशी ली तो 10 कमरों में प्रेमी युगल पकड़े गए जो बिना आइडी पर रह रहे थे। 

इन लोगों की हुई गिरफ्तारी 

थाना प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार युवकों में बर्रा जरौली का प्रदीप कुमार, बाबूपुरवा निवासी मोहम्मद अहमद, शास्त्रीनगर निवासी अमित वर्मा, परमट निवासी मृदुल कुमार, आवास विकास कल्याणपुर का रफत, इफ्तिखारबाद निवासी नुमान अंसारी, मंधना निवासी लक्ष्मीकांत, आगरा निवासी धर्मेंद्र, बेगमपुरवा निवासी शोएब व ग्वालटोली निवासी फरजान शामिल हैं। उन सभी के खिलाफ शांति भंग की धारा में कार्यवाही की गई है। साथ ही होटल मैनेजर जूही निवासी मयंक कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। होटल के खिलाफ सराय एक्ट के तहत जिला प्रशासन को रिपोर्ट भेजी जा रही है।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights