यूपी में सातवें चरण के मतदान वाले क्षेत्रों में थमा प्रचार

02_03_2022-election_22510737
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

लखनऊ उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव 2022 में सात चरण में होने चुनाव के अंतिम चरण के मतदान वाले क्षेत्रों में प्रचार का कार्य शनिवार शाम थमा।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

प्रदेश में सात मार्च को आजमगढ़, मऊ, गाजीपुर, जौनपुर, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी, मिर्जापुर, चंदौली, सोनभद्र और भदोही जिले में मतदान होना है। इन जिलों के 54 विधानसभा क्षेत्रों से कुल 613 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। सातवें चरण में राजनीति के कई दिग्गजों समेत योगी आदित्यनाथ सरकार के आठ मंत्रियों की परीक्षा होगी। इनमें से सात वर्तमान मंत्री हैं जबकि एक विधान सभा चुनाव की घोषणा के बाद मंत्रिमंडल से इस्तीफा देकर भाजपा छोड़ समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए हैं।

सातवें चरण के रण में उतरे आठ वर्तमान मंत्रियों में एक कैबिनेट, दो राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और पांच राज्य मंत्री स्तर के हैं। पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री अनिल राजभर वाराणसी की शिवपुर सीट से फिर किस्मत आजमा रहे हैं।

नौवीं बार विधान सभा पहुंचने की तैयारी कर रहे दुर्गा प्रसाद यादव आजमगढ़ सीट से सपा प्रत्याशी हैं। पांचवीं बार विधायक बनने के लिए बतौर सपा प्रत्याशी आजमगढ़ की निजामाबाद सीट से आलमबदी आजमी, जौनपुर की शाहगंज सीट से शैलेंद्र यादव ललई और भदोही की ज्ञानपुर सीट से प्रगतिशील मानव समाज पार्टी के उम्मीदवार विजय मिश्रा मैदान में हैं। सुभासपा अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर गाजीपुर की जहूराबाद सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। पूर्व सांसद तूफानी सरोज सपा उम्मीदवार के रूप में केराकत सीट से ताल ठोक रहे हैं। बाहुबलि छवि के पूर्व सांसद धनंजय सिंह जौनपुर की मल्हनी सीट से जदयू उम्मीदवार हैं तो विधायक मुख्तार अंसारी के पुत्र अब्बास अपने पिता की मऊ सीट पर किस्मत आजमा रहे हैं। 

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights