यूपी विधानसभा चुनाव, लड़ेंगे बेटे अब्दुल्ला जेल से आजम भी सपा के टिकट पर

894472-azam-khan-son
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

रामपुर।समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता आजम खान भी आगामी विधानसभा चुनाव लड़ेंगे. सूत्रों के हवाले से मिल रही खबर के मुताबिक सीतापुर जेल अंजाम खान रामपुर शहर से चुनाव लड़ेंगे. इस सीट से बीजेपी ने आकाश सक्सेना को मैदान में उतारा है, जिनके द्वारा दाखिल मुकदमों की वजह से ही आजम खान जेल में बंद हैं. सूत्र यह भी बता रहे हैं कि पिछले दिनों जेल से छूट कर आए आजम खान के बेटे अब्दुल्ला आजम भी समाजवादी पार्टी के टिकट पर स्वार सीट से चुनाव लड़ेंगे. इसके अलावा समाजवादी पार्टी ने जिन्हें टिकट दिया है उनमें चमरौआ विधानसभा से नसीर खान, बिलासपुर विधानसभा से अमरजीत सिंह और मिलक विधानसभा से विजय सिंह शामिल हैं. गौरतलब है कि इस बार समाजवादी पार्टी प्रत्याशियों की सूची की जगह डायरेक्ट सिंबल बांट रही है.

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

आजम खान और उनके बेटे के चुनाव लड़ने पर बीजेपी ने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधा है. बीजेपी प्रवक्ता शलभमणि त्रिपाठी ने कहा कि समाजवादी पार्टी उन्हीं लोगों को टिकट दे रही है जो या तो जेल में बंद हैं या फिर बेल पर बाहर है. उन्होंने कहा कि जिन्हें योगी सरकार ने जेल में डाला उन्हें टिकट देकर समाजवादी पार्टी यह साबित कर दिया है कि वे गुंडों और दंगाईयों के साथ हैं.

सपा ने कही ये बात 
उधर समाजवादी पार्टी के एमएलसी राजपाल कश्यप ने बीजेपी के आरोपों पर पलटवार करते हुए कहा कि बीजेपी ने उनके नेताओं पर झूठे मुक़दमे दर्ज करवाए हैं. सबसे ज्यादा अपराधियों को टिकट बीजेपी ने दिए हैं. उन्होंने कहा कि ADR के रिपोर्ट में भी इस बात का जिक्र किया गया हैं. गौरतलब है कि मंगलवार को ही अब्दुल्ला आजम ने अखिलेश यादव से मुलाक़ात की थी. मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा था कि पार्टी जो कहेगी उसे मानूंगा. बता दें कि अब्दुल्ला आजम 2017 में स्वार सीट से सपा के टिकट पर जीत हासिल की थी. लेकिन बीजेपी नेता आकाश सक्सेना ने उनकी जन्मतिथि पर सवाल उठाते हुए मोकदमा किया था. फर्जी प्रमाणपत्र के मामले में हाईकोर्ट ने उनकी विधानसभा सदस्यता रद्द कर दी थी.

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights