ब्याज नहीं देने पर सूदखोर नेे दी बेटी के अपहरण की धमकी, एसएसपी ने दिए जांच के आदेश

WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

मेरठ। मेरठ में समय से ब्याज नहीं देने पर सूदखोरों ने मजदूर को उसकी नाबालिग बेटी के अपहरण की धमकी दी है। इतना ही नहीं सूदखोर ने मजदूर की अंगुली तोड़ दी। सोमवार को पीड़ित ने पुलिस ऑफिस पहुँचकर गुहार लगाई है। एसएसपी अजय साहनी ने संबंधित थाने को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के जैनिस पैलेस निवासी किशन लाल पुत्र शंकर लाल ने बताया कि पंजायान मोहल्ला निवासी विकास भट्टे वाला सूदखोरी का काम करते है। उनके पास लाइसेंस भी नहीं है। करीब तीन साल पहले उन्होंने विकास के बेटे संजय से 15 हजार रुपये उधार लिए थे। उन्होंने थोडे-थोड़े करके संजय को करीब एक लाख रुपए वापस दे दिए। लेकिन उसके बावजूद भी संजय ने किशन पर बकाया पैसे निकाल दिए।

आरोप है कि ब्याज के पैसे नहीं देने पर संजय ने अपने अज्ञात साथियों के साथ मिलकर किशन के साथ मारपीट की, इतना ही नहीं दुस्साहस दिखाते हुए। उनकी बेटी के अपहरण की धमकी देते हुए फरार हो गए। सोमवार को पीड़ित ने एसएसपी से इस संबंध में शिकायत की है। एसएसपी ने पूरे मामले की जांच के आदेश दिए हैं।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights