मुख्य समाचार पर जाएँ
Tuesday, 24 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 16.2 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

भव्य राम मंदिर के लिए मुस्लिम युवती ने दिया 11,000 का चंदा

January 20, 2021By sharad kumar0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

वाराणसी। अयोध्या में बनने वाले भव्य राम मंदिर के लिए आज लॉ की एक छात्रा इकरा अनवर खान ने राम मंदिर निर्माण के लिए 11,000 की राशि का चेक दिया है. यह चेक उसने अखिल भारतीय संत समिति के राष्ट्रीय महामंत्री स्वामी जितेन्द्रानंद को सौंपा.

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow


छात्रा ने स्वामी जितेन्द्रानंद सरस्वती को चेक सौंपते हुए भगवान राम के भव्य मंदिर निर्माण की बधाई दी. इकरा का कहना है कि भगवान राम उनके पूर्वज हैं और भव्य राम मंदिर बने इसमें मैंने अपना थोड़ा सा सहयोग दिया है. इकरा चंदौली के मुगलसराय की रहने वाली है. वह लॉ की स्टूडेंट है.


इकरा ने अपने हाथ में बाकायदा ‘श्रीराम’ के नाम का परमानेंट टैटू बनवाया है. बता दें कि इकरा ने यह टैटू भूमि पूजन को यादगार बनाने के लिए बनवाया था. लाखों राम भक्तों की तरह इकरा को भी राम मंदिर का बेसब्री से इंतजार है.


वहीं इस पर संत स्वामी जितेन्द्रानंद ने सहयोग राशि देने पर कहा कि,”इकरा द्वारा दी गई सहयोग राशि स्वागत योग्य है. जिस समय श्री राम मंदिर निर्माण के लिए समर्पण अभियान चल रहा है उस समय मुस्लिम समाज के युवक-युवतियों के लिए विधि की छात्रा ने जो संदेश दिया है वह स्वागत योग्य है. भारत भूमि राम ही राष्ट्र है, राष्ट्र ही राम है. राम के जन्मभूमि पर निर्माण के साथ राम हमारे भी पूर्वज हैं, यह जो भाव प्रकट किया वह नि:संदेह स्वागत योग्य है.”

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights