मुख्य समाचार पर जाएँ
Wednesday, 7 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌧️ 23.8 °C बारिश · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

श्रेष्ठ संस्कारों और राष्ट्रसेवा से होता है व्यक्तित्व का निर्माण : संजीव

December 22, 2025By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

उझानी। श्रीमती अमृता देवी इंटर कॉलेज धर्मपुर में आयोजित त्रिदिवसीय स्काउट–गाइड प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ राष्ट्रभक्ति, अनुशासन और सेवा-भाव के पाठ से हुआ। बच्चों को विकास के साथ सामाजिक दायित्व, आत्मनिर्भरता और आपदा प्रबंधन जैसे आवश्यक जीवन कौशल का अभ्यास कराया गया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

पहले ही दिन बच्चों में अद्भुत उत्साह देखने को मिला। शिविर के दौरान स्काउट–गाइड को प्राकृतिक आपदाओं जैसे बाढ़, भूकंप, आगजनी और दुर्घटनाओं में बचाव एवं राहत कार्यों की व्यावहारिक जानकारी दी जा रही है। साथ ही सीमित संसाधनों में सुव्यवस्थित जीवन जीने की कला, आपातकालीन संचार प्रणाली, समूह अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और सहयोग की भावना को सुदृढ़ करने का अभ्यास कराया जा रहा है। राष्ट्रध्वज के सम्मान व ध्वजारोहण के नियम, स्काउटिंग आंदोलन का इतिहास, प्रार्थना, झंडा गीत, प्रतिज्ञा, सैल्यूट, बायां हाथ मिलाने की परंपरा तथा विभिन्न ड्रिल के माध्यम से छात्रों को व्यवहारिक प्रशिक्षण दिया गया। मुख्य अतिथि पोपी राम ने कहा कि स्काउटिंग संस्कारों की प्रयोगशाला है, जहां से निकलकर विद्यार्थी जिम्मेदार नागरिक बनते हैं। उन्होंने कहा कि सच्चा स्काउट वही है जो विपरीत परिस्थितियों में भी मानवता की सेवा को सर्वोपरि रखता है और राष्ट्रहित के लिए सदैव तत्पर रहता है। पूर्व जिला ट्रेनिंग कमिश्नर संजीव कुमार शर्मा ने कहा कि आज का युग केवल शैक्षणिक सफलता का नहीं, बल्कि चरित्र निर्माण का भी है। देश को ऐसे युवाओं की आवश्यकता है जो ज्ञान, अनुशासन, निष्ठा और सेवा-भाव का संतुलित उदाहरण प्रस्तुत करें। स्काउट–गाइड संकट की घड़ी में आगे बढ़कर सेवा करना सीखते हैं, जो सच्चे राष्ट्रधर्म की पहचान है।
विद्यालय प्रबंधक पी.एस. राजपूत ने कहा कि यदि युवा स्काउटिंग की भावना को अपने जीवन में उतार लें, तो कोई भी चुनौती राष्ट्र की उन्नति को रोक नहीं सकती। प्रधानाचार्य संदीप कुमार चौहान ने कहा कि स्काउट का जीवन सेवा, सतर्कता और समर्पण पर आधारित है। पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक असमानता, अशिक्षा और मानवीय समस्याओं के समाधान के लिए सदैव तैयार रहना ही स्काउटिंग का मूल उद्देश्य है। इससे पूर्व सोहन लाल वर्मा ने स्काउट ध्वज फहराकर शिविर का विधिवत शुभारंभ कराया। शिविर में प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में छात्र-छात्राएं पूरे उत्साह के साथ सहभागिता कर रहे हैं। इस मौके पर वरिष्ठ शिक्षक जितेंद्र, ऋतिक माहेश्वरी, श्याम यादव, सुमित कुमार सिंह, मयंक यादव, नीरज, नीलम, साधना, गुंजन, सपना, नरेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights