प्रिंयका गांधी के नेतृत्व में लड़ा जाएगा 2022 का चुनाव


बिल्सी। कांग्रेस सृजन अभियान के तहत आज गुरुवार को अंबियापुर ब्लॉक में चलाया गया। यहां हुई बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ओमकार सिंह ने कहा कि हमे बूथ तक संगठन को खड़ा करना है। हर न्याय पंचायत की बैठक में हर गांव से 15 से 20 लोगों को शामिल किया जाएगा। हमें पूरी ताकत के साथ लड़ाई लड़ना है। 2022 में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के नेतृत्व में विधानसभा चुनाव होगा। जिला महासचिव डॉण्राजकुमार वर्मा ने कहा कि संगठन को मजबूत करना सभी पदाधिकारियों की जिम्मेदारी है। हमें कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी और प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के नेतृत्व में बूथ तक अपना संगठन खड़ा करना है। ब्लॉक अध्यक्ष अनुग्रह सिंह ने कहा कि जब तक हमारा संगठन मजबूत नही होगाए तब तक कोई चुनाव हम नही जीत सकते। हमें 2022 के चुनाव से पूर्व ही संगठन को मजबूत करना होगा। क्योंकि यह चुनाव बहुत अहम है। हमारी लड़ाई सांप्रदायिक ताकतों से है। बैठक का संचालन वरिष्ठ कांग्रेसी अनिल उपाध्यक्ष ने किया। रामनिवासए खेमसिंहए निसारए मोरपालए धीरेंद्रए रानूए शफी अहमदए अजीत गुर्जरए मोहम्मद यशबए चन्दन कश्यप आदि मौजूद रहे।

You may have missed