मुख्य समाचार पर जाएँ
Tuesday, 20 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 26.5 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

बार एसोसिएशन चुनाव: नामांकन को लेकर कचहरी में गहमागहमी

December 22, 2025By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। बरेली बार एसोसिएशन के चुनाव को लेकर कचहरी परिसर में सरगर्मियां तेज हो गई हैं। नामांकन के दूसरे दिन दर्जनों अधिवक्ताओं ने विभिन्न पदों के लिए अपने नामांकन पत्र दाखिल किए। इससे पहले पहले दिन 19 अधिवक्ताओं ने नामांकन कराया था। नामांकन पत्रों की जांच 23 दिसंबर को की जाएगी, जबकि मतदान 5 जनवरी को होगा।
अध्यक्ष पद के लिए वर्तमान अध्यक्ष मनोज कुमार हरित ने नामांकन कराया। वहीं अध्यक्ष पद के एक अन्य प्रत्याशी एडवोकेट ज्वाला प्रसाद गंगवार ने भी आज बार सभागार में चुनाव समिति के समक्ष अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।
एडवोकेट ज्वाला प्रसाद गंगवार के नामांकन को लेकर सुबह से ही उनके जेल रोड स्थित कार्यालय पर अधिवक्ताओं का जमावड़ा शुरू हो गया। वहां से सैकड़ों अधिवक्ताओं का एक समूह कलेक्ट्रेट से ट्रेजरी रोड होते हुए बार भवन पहुंचा। रास्ते में लगातार अधिवक्ताओं के जुड़ने से यह कार्यक्रम एक बड़े जुलूस का रूप लेता गया।
नामांकन के बाद अधिवक्ताओं को संबोधित करते हुए एडवोकेट गंगवार ने कहा कि बरेली बार की पुरानी साख को पुनः स्थापित करना और अधिवक्ताओं के सम्मान की रक्षा करना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि अधिवक्ताओं के स्वाभिमान से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा तथा नए अधिवक्ताओं के लिए चैंबर की व्यवस्था सुनिश्चित करना भी उनके प्रमुख एजेंडों में शामिल है।
चुनाव को लेकर प्रत्याशियों द्वारा अपने-अपने समर्थन में प्रचार तेज कर दिया गया है। कचहरी परिसर और आसपास के मार्ग बैनर-पोस्टरों से पट गए हैं। चाय-पार्टी और चैंबर बैठकों के माध्यम से मतदाताओं को साधने का सिलसिला जारी है। अध्यक्ष, सचिव सहित विभिन्न पदों पर जीत-हार को लेकर चर्चाओं का दौर भी गर्म हो चला है।
नामांकन कार्यक्रम में जगदीश सरन राठौर, मो. ताहिर अंसारी, वीरबहादुर पटेल, अंगन सिंह, काजी जुबान अहमद, अफजल हुसैन, लोचन लाल मौर्य, आर.डी. कश्यप, अजय मिश्रा, रूपराम राठौर, अनुज गंगवार, मुकेश गंगवार, सनुज सक्सेना, पंकज, गजेंद्र पटेल, विवेक कुमार, अखिलेश मिश्रा, ऋषभ प्रताप, राजपाल, रक्षपाल गंगवार, प्रवीन गंगवार, धारा सिंह, पुरुषोत्तम पटेल, सचिन सिंह, देवेश गंगवार, अजय मौर्य, अजय गंगवार, त्रिभुवन सिंह सहित सैकड़ों अधिवक्ता मौजूद रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights