बोले जयंत चौधरी, कृषि कानून किसी भी कीमत पर स्‍वीकार नहीं

3
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

मेरठ। किसानों को कृषि कानून किसी कीमत पर मंजूर नहीं है। मंगलवार को यह बात राष्ट्रीय लोक दल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी में न्यू मोहनपुरी में पत्रकारों से बात करते हुए कही। जयंत चौधरी इसके पहले दिवंगत शिक्षक नेता ओम प्रकाश शर्मा के शास्त्रीनगर स्थित आवास पर पहुंचे और शोकाकुल परिवार को सांत्वना दी। इसके बाद वह न्यू मोहनपुरी स्थित दिवंगत रालोद नेता ज्ञानेंद्र शर्मा के परिजनों से मिले।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

जयंत चौधरी ने कहा केंद्र सरकार न्यूनतम समर्थन मूल्य को कानून के दायरे में नहीं लाना चाहती। कृषि कानून से 3-4 औद्योगिक घरानों को फायदा होगा छोटे किसानो के लिये यह कानून ठीक नहीं है। आंदोलन कर रहे लोगों को किसान न मानने के भाजपा नेताओं के बयान पर जयंत ने कहा कि मेरठ के सांसद आंदोलनरत किसानों के बीच के बीच जाएं और देखें कि वहां बैठे लोग किसान हैं या कोई और।

योगी सरकार को कटघरे में खड़ा करते हुए कहा की दुष्‍कर्म और लूट के मामले बढ़ रहे हैं और सरकार एक वेब सीरीज को लेकर मुकदमे दर्ज कर रही है। कहा मंदिर के नाम पर वोट मांगे जाते है और मंदिर के नाम पर उगाही हो रही है जयंत चौधरी ने कहा कि उनके समाजवादी पार्टी से अच्छे संबंध हैं और आने वाले चुनाव में वह मिलकर चुनाव लड़ेंगे। पत्रकार वार्ता के बाद जयंत करनावल में और खिवाई में किसानों के चल रहे धरने में भाग लेने के लिए रवाना हो गए।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights