रसायन विज्ञान एवं जन्तु विज्ञान परिषद का हुआ पुनर्गठन

dc7e3ef1-e1b2-476a-82e2-90ae63a89c74
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बदायूं।आवास विकास स्थित राजकीय महाविद्यालय बदायूं में वर्तमान सत्र के लिए रसायन विज्ञान परिषद एवं जंतु विज्ञान परिषद का पुनर्गठन किया गया। रसायन विज्ञान परिषद के पदाधिकारियों का चुनाव मतदान के द्वारा हुआ, जबकि जंतु विज्ञान परिषद के सभी पदाधिकारी निर्विरोध चुने गए।
रसायन विज्ञान की विभाग प्रभारी डॉ सारिका शर्मा एवं सहायक आचार्य डॉ मितिलेश कुमार के द्वारा चुनाव अधिकारी डॉ संजय कुमार एवं पर्यवेक्षक डॉ राजधारी यादव की उपस्थिति में चुनाव कराया गया। मतगणना का कार्य वनस्पति विज्ञान की विभागाध्यक्ष डॉ सरिता यादव ने किया। रसायन विज्ञान के अध्यक्ष पद पर सर्वाधिक 55 मत प्राप्त कर विकास शाक्य ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी कुमारी अनु सक्सेना से तीन मत के अंतर से विजय हासिल किया। अनु को 52 मत प्राप्त हुए । महामंत्री के पद पर 43 मत प्राप्त कर ज्योति निर्वाचित हुईं। निकटतम प्रतिद्वंदी अभिलक्ष्य को 32 मत प्राप्त हुए।उपाध्यक्ष के दो पदों पर प्रज्ञान और अमोल शाक्य चुने गए। जबकि संयुक्त मंत्री के दो पदों पर अभिलक्ष्य और अनुज कुमार चुने गए। कार्यक्रम का संचालन डॉ सतीश सिंह यादव ने किया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow


जंतु विज्ञान परिषद का गठन निर्वाचन अधिकारी डॉ नीरज कुमार एवं सहायक निर्वाचन अधिकारी डॉ सचिन राघव की देखरेख में विभाग प्रभारी डॉ बरखा ने संपन्न कराया। जन्तु विज्ञान के सभी पदाधिकारी सर्वसम्मति से निर्विरोध चुने गए। अध्यक्ष पद पर कुमारी दीक्षा यादव, उपाध्यक्ष पद पर शिप्रा सोलंकी, महासचिव सुहानी गुप्ता,सचिव उदित प्रताप निर्विरोध चुने गए। कार्य समिति के सदस्य के रूप में प्रशांत यादव, सोनी शाक्य, ज्योति,अमोल शाक्य, विकास एवं साक्षी को मनोनीत किया गया। निर्वाचित पदाधिकारियों को डॉ सारिका शर्मा एवं डॉ बरखा ने प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।
इस अवसर पर डॉ प्रेमचंद्र चौधरी,डॉ सरिता यादव,डॉ संजय कुमार, संजीव कुमार शाक्य, विजेंद्र कुमार सिंह आदि ने सहयोग प्रदान किया।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights