उझानी में घरेलू कलह से तंग आकर संदिग्ध परिस्थितयो में युवक ने फांसी लगाकर दी जान,मचा कोहराम

ceea1989-a0c9-4b11-8480-57fb3c82b178
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

उझानी।कोतवाली क्षेत्र के गांव में घरेलू कलह के चलते एक युवक ने फांसी के फंदे पर लटक कर आत्महत्या कर ली।सुबह जाग होने पर जब युवक की पत्नी ने पति को मृत देखा तो उसकी चीख निकल गई।रोने की आवाज सुन परिजन व ग्रामीण एकत्रित हो गये और घटना की सूचना पुलिस को दी।मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

मंगलवार को कोतवाली क्षेत्र के गांव जमरौली निवासी सत्यवीर (34) पुत्र स्वर्गीय सत्यपाल ने पत्नी शीतल से कहासुनी के बाद बीती रात संदिग्ध परिस्थितयों में फांसी लगा ली।मृतक की पत्नी ने बताया कि बीती रात वह और उसके पति बाहर बरामदे में अलग-अलग चारपाई पर लेटे थे।सुबह जब वह जागी तो पति को चारपाई पर न पाकर वह जब अंदर कमरे में गई तो उसके पति मृत अवस्था में ज़मीन पर पड़े थे।पति को जमीन पर पड़े देख उसकी चीख निकल गई।उसकी रोने-पीटने की आवाज पर परिजन व ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच गये वहीं मृतक के मझले भाई राजवीर सिंह ने बताया कि अपने भाई की पत्नी के रोने की आवाज पर जब वह कमरे में पहुंचा तो उसका भाई जमीन पर मृत पड़ा था और पंखे में दुपटटा बंधा जमीन पर लटक रहा था।
मृतक के भाई ने बताया वह तीन भाई हैं,सबसे बड़ा भाई रामवीर नोयडा में रहता है जबकि दो भाई गांव में रहते हैं।मृतक सत्यवीर सबसे छोटा था और वह ई-रिक्शा चलाता था।मृतक सत्यवीर की शादी सात वर्ष पूर्व थाना हजरतपुर के ग्राम जैतरी से हुई थी।मृतक के तीन मासूम बच्चे हैं।पति-पत्नी में अक्सर कहासुनी होती रहती थी।सत्यवीर की मौत की खबर गांव में आग की तरह फैल गई और देखने वालों का तांता लग गया।परिजनों ने घटना की सूचना पीआरवी 112 पुलिस को दी।सूचना मिलने पर पीआरवी पुलिस व एस.एस.आई अनूप सिंह,एस.आई हरीशचन्द्र शर्मा मय पुलिस फोर्स के घटनास्थल पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है वहीं पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights