बिल्सी। तहसील क्षेत्र के गांव बांस बरोलिया में स्थित ऋषि आश्रम शुभ सेवा संस्थान पर श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ एवं संगीतमय भागवत कथा का आयोजन 18 से 24 जनवरी तक किया जाएगा। जिसका आज गुरुवार को झंडी पूजन उमाशंकर शास्त्री द्वारा मंत्र उच्चारण एवं विधि विधान द्वारा किया गया। ईश्वर से यज्ञ कार्य की सफलता की प्रार्थना की। इसके उपरांत झंडी को ऋषि आश्रम से यज्ञ स्थल वृद्धा आश्रम पर लाया गया। इस मौके पर डॉ रामौतार, डॉ कृष्णपाल सिंह, जगदीश चंद्र तिवारी, वेदव्यास शर्मा, रामकिशोर शर्मा, हरप्रसाद मौर्य, हरिओम, धनेश्वर सिंह पुंडीर, दयाराम, देव शर्मा, गोविंद शर्मा, रामप्रकाश शर्मा, पवन चौहान आदि मौजूद रहे।