भाजपा सरकार गरीबों को और गरीब बनाती जा रही है

08BDN-51
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

अंबियापुर में हुई कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक
बिल्सी। आज बुधवार को तहसील क्षेत्र के गांव अंबियापुर में ब्लाक स्तरीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं की एक बैठक जिलाध्यक्ष ठाकुर ओंकार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई। जिसमें ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी की महासचिव एवं यूपी की प्रभारी प्रियंका गांधी द्वारा जारी किए गए चुनावी घोषणा पत्र के बारे में विस्तार से कार्यकर्ताओं को अवगत कराया गया। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस की कथनी और करनी में कोई अंतर नहीं है। कांग्रेस जो भी वादे करती है वह उन्हें सत्ता में आने पर पूरा अवश्य करती है। अन्य पार्टियां जनता के सामने लंबे चौड़े वायदे करके वोट हासिल कर लेती है और सत्ता मिलने पर मुड़कर भी नहीं देखती है। उन्होने कहा कि भाजपा सरकार देश की गरीब जनता को और भी गरीब बनाती जा रही है। मंहगाई पर सरकार का कोई नियंत्रण नहीं रह गया है। जिससे गरीब जनता को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। अल्पसंख्यक विभाग के जिलाध्यक्ष वकाती मियां ने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनने पर यूपी के किसानों को 25 सौ रुपए गेहूं धान एवं चार सौ रुपए गन्ना मूल्य पर किसानों की उपज खरीदी जाएगी। जिला कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष महेश शर्मा फौजी ने कहा कि सभी किसानों का बिजली बिल हाफ एवं कोरोना काल का बकाया माफ होगा किया जाएगा। जिला महासचिव नीलम सिंह ने कहा कि टिकटों में महिलाओं की 40 फीसदी हिस्सेदारी रहेगी एवं छात्राओं को स्मार्टफोन एवं स्कूटी कांग्रेस सरकार देगी। कार्यक्रम का संचालन सिविक एंड सोशल आउटरीच विभाग जिलाध्यक्ष अनिल उपाध्याय ने किया। इससे पहले यहां जिलाध्यक्ष ने फीता काटकर ब्लाक अंबियापुर कांग्रेस कार्यालय का उद्घाटन किया गया। इस मौके पर रामरतन पटेल, हुकुम सिंह, मोरसिंह शाक्य, योगेश शर्मा, मनोज तोमर, आकाश पाठक, मोइन खान, सुखवीर सिंह, विशेष सिंह कठेरिया आदि मौजूद रहे। 

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights