साइबर अपराध से सुरक्षा के लिए जागरूकता अभियान का शुभारम्भ

45b4ac3b-160f-4457-ace1-05e063737956
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं।आवास विकास स्थित राजकीय महाविद्यालय बदायूं में स्थापित सूचना तकनीकी प्रकोष्ठ के तत्वावधान में साइबर अपराध के विरुद्ध जनजागरूकता अभियान का शुभारंभ किया गया। प्रकोष्ठ की संयोजक शशि प्रभा ने अभियान का शुभारंभ करते हुए कहा कि सूचना तकनीक कानून में नए नए संशोधन हो रहे हैं जिससे आज की युवा पीढ़ी को परिचित कराना उच्च शिक्षा क्षेत्र दायित्व है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow


कार्यक्रम का संचालन मुख्य अनुशास्ता डॉ अनिल कुमार ने किया।डॉ कुमार ने साइबर अपराध से सुरक्षित रहने एवं विद्यार्थियों को तकनीकी रूप से प्रशिक्षित करने के उद्देश्य से लघु चलचित्र का प्रसारण किया।


कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए डॉ डॉली ने कहा कि साइबर अपराध- एक ऐसा अपराध है जिसमें कम्प्यूटर और इंटरनेट नेटवर्क शामिल है। साइबर अपराध में अपराधी किसी के निजी जानकारियों को जुटाकर उसकी आईडी को हैक कर लेता है और अपने मन मुताबिक उसका दुरुपयोग कर उसे आर्थिक क्षति पहुंचाता है, साथ ही साथ उस वयक्ति के सामाजिक प्रतिष्ठा व मानसिक स्वास्थ्य को भी क्षति पहुंचाता है।समाजशास्त्र के प्रभारी डॉ सतीश सिंह यादव ने कहा कि आज के युग में कंप्यूटर और मोबाइल का उपयोग करने वाला प्रत्येक व्यक्ति कहीं ना कहीं साइबर अपराध और ठगी का शिकार हुआ है।भारत जैसे देश में इस तरह की घटनाएं आए दिन हो रही हैं जन जागरूकता के अभाव में आईडी पासवर्ड और अपनी निजी जानकारियों को साझा कर लोग ठगे जा रहे हैं।डॉ राकेश कुमार जायसवाल ने कहा कि युवा शक्ति का कर्तव्य है कि वह स्वयं को जागरूक करते हुए आमजन को भी जागरूक करे।
इस अवसर पर डॉ बबिता यादव,डॉ पवन कुमार,डॉ सचिन कुमार, डॉ ज्योति विश्नोई, डॉ सरिता यादव,डॉ संजय कुमार, डॉ राजधारी यादव, डॉ मिथिलेश, वीर बहादुर सिंह आदि उपस्थित थे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights