मुख्य समाचार पर जाएँ
Friday, 9 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 22.6 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

दूसरे दिन भी नहीं पकड़े जा सके सेलमेन के लूटेरे

December 1, 2021By sharad kumar0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बीते दिन पिंडौल गांव के पास हुई थी घटना 
बिल्सी। बीते दिन इस्लामनगर-बिल्सी मार्ग पर पिंडौल की पुलिया के पास नरैनी पेट्रोल पंप सेलमेन से दो लाख रुपए की नगदी लूटने वाले बदमाशों को कोतवाली पुलिस आज दूसरे दिन भी नहीं पकड़ सकी है। वहीं दिनदहाड़े हुई लूट की घटना के बाद लोगों में दहशत का माहौल है। कोतवाली पुलिस बदमाशों की तलाश लगातार दाबिश दे रही है। ज्ञात रहे नरैनी चौराहे पर स्थित देव फिलिंग स्टेशन के सेलमेन रामखिलाड़ी और चौकीदार राजपाल सिंह बीते दिन मंगलवार दोपहर करीब ढाई बजे पंप पर एकत्रित दो लाख रुपए की धनराशि को बैंक में जमा करने के लिए बाइक से बिल्सी एसबीआई को आ रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक पिंडौल की पुलिया के निकट पंहुची तो वहां पहले से दूसरी बाइक पर सवार तीन सशस्त्र बदमाशों ने उनकी बाइक को रोकने की कोशिश की। पीछे बैंग को लेकर बैठे राजपाल से बैंग छीनते ही वह सड़क पर गिर गया। एक बदमाश ने उस बैंग को उठाकर तेज रफ्तार से बिल्सी की ओर भाग गए। जिसमें करीब दो लाख की नगदी मौजूद थी। घटना के तुंरत बाद पीड़ित राजपाल और रामखिलाड़ी ने इसकी सूचना बिल्सी कोतवाली पुलिस को दी। जिसके कोतवाल दिनेश कुमार शर्मा ने फोर्स के साथ घटना स्थल पर पंहुच कर जानकारी ली। कोतवाल ने बताया कि लूट की घटना का शीघ्र खुलासा किया जाएगा। जिसको लेकर संदिग्ध बदमाशों के यहां दाबिश दी जा रही है। 

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

https://youtu.be/As3d5YR1go4
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights