ब्राह्मण क्रांति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ पाठक का भव्य स्वागत हुआ
बदायूं। बदायूं विधानसभा के ग्राम रोटा में आज सर्वश्री ब्राह्मण महासभा ने ब्राह्मण क्रांति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ शैलेश पाठक का भव्य स्वागत किया। डॉ पाठक ने सभी से एकजुट होकर संघर्ष का आह्वान किया। उन्होंने कहा वह विप्रजनों के सुख-दुख में कंधे से कन्धा मिला कर सदैव साथ खड़े रहेंगे।

कार्यक्रम में सभी विप्र जनों ने अपने जनप्रिय नेता डॉ पाठक को फूल मालाओं से लाद दिया। भविष्य में होने वाले विधानसभा चुनाव में एकजुट रहते हुए ब्राह्मण क्रांति मोर्चा के बैनर तले प्रत्येक निर्णय लेने का संकल्प लिया l
विप्र जनों ने कहा कि हमारे समाज के एक मात्र नेता एवं नेतृत्व कर्ता डॉ शैलेश पाठक है। इनका प्रत्येक निर्णय हम सभी को मान्य होगा।
वक्ताओं ने कहा मौजूदा दौर में डॉ पाठक ही विप्रजनों को उनका हक औऱ अधिकार दिला सकते है।

ब्राह्मण क्रांति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ शैलेश पाठक स्वागत से गदगद दिखे एवं भावुक होते हुए उन्होंने कहा कि जिस तरह से जिले ही नहीं बल्कि बरेली मंडल की प्रत्येक विधानसभा से जो विश्वास व प्यार मिला है उसका मैं ऋणी रहूंगा एवं हर कसौटी पर खरा उतरने का प्रयास करूंगा ।उन्होंने कहा चाहे कोई भी परिस्थिति हो किसी भी कीमत पर उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगाl सर्वश्री महासभा के जिलाध्यक्ष पंडित अनुज मिश्रा ने कहां की बदायूं जिले के सभी 35 ब्राह्मण संगठन ब्राह्मण क्रांति मोर्चा के साथ तालमेल बनाकर कार्य कर रहे हैं एवं यदि कहीं भी किसी भी व्यक्ति का उत्पीड़न करने की कोशिश की गई तो ब्राह्मण क्रांति मोर्चा के नेतृत्व में विरोधियों की बोलती बंद कर दी जाएगी । उन्होंने कहा हमारा नेता काम करने वाला है बातें करने वाला नहीं l इस दौरान कार्यक्रम में राजपाल मिश्रा, सत्यम मिश्रा, देवेश मिश्रा, मोहित मिश्रा, पवन मिश्रा,विशाल मिश्रा, शिवाचार्य भारद्वाज, हरि ओम, रतिराम शर्मा समेत सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहेl














































































