बदायूं।मदर एथीना स्कूल में केंद्रीय शिक्षा विभाग की ओर से आयोजित शौर्य पुरस्कार विजेताओं के सम्मानमें ‘वीरगाथा अभियान’ प्रतियोगिता में विद्यार्थियों द्वारा प्रतिभाग किया गया जिसके अंतर्गत कक्षा 3 के कक्षा 12 तक के विद्यार्थियों हेतुआयोजित कविता/अनुच्छेद/निबंध लेखन अथवा चित्रकला प्रतियोगिता में स्वरूचि अनुसार देश के वीर सैनिकों के सम्मान में अपने-अपने विचार व्यक्त किये गये। विद्यालय की निदेशिका चयनिका सारस्वत ने बताया कि हमारे देश में अपने देश के लिए प्राणों का बलिदान कर देश के सम्मान एवं गौरव की रक्षा करने वाले सैनिकों का सम्मान सर्वोपरि समझा जाता हैअत एव उनके इस देश प्रेम के भाव को समझते हुए उनको प्रोत्साहित करने तथा उनके बलिदान एवं भावनओं को नमन करने हतु हमें भी अपने विचारों के माध्यम से उनका सम्मान करना चाहिए और विद्यार्थियों को भी समाज में उनका महत्व बताना चाहिए ताकि उनमें भी देश प्रेम की भावना का संचार हो सके।