बिल्सी। तहसील क्षेत्र के गांव सतेती में आज सोमवार को भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति के जिला कैंप कार्यालय पर चौथा स्थापना दिवस यहां धूमधाम से मनाया गया। यहां किसानों को यूनियन के उद्देश्यों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही किसानों की मिठाई का वितरण किया गया। जिलाध्यक्ष बबलेश सिंह राठौड़ ने कहा कि उनकी यूनियन ने हमेशा से किसानों के हितों की रक्षा के लिए काम किया है। जिसके कारण जिले में यूनियन काफा बड़े स्तर पर विस्तार हो सका है। उन्होने कहा कि यूनियन हर वर्ष 29 नवम्बर को अपना स्थापना दिवस मनाती है। साथ ही किसानों की रक्षा एवं हितों के लिए विभिन्न संकल्प भी लेती है। उन्होने कहा कि किसानों का किसी भी स्तर शोषण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कोई भी अधिकारी किसानों का शोषण करता है तो यूनियन के पदाधिकारी उसे अच्छी से तरह से सबक सिखाने का काम भी करते है। इस मौके पर सुभाष चंद्र, रामवीर शर्मा, संतोष कुमार सिंह, मोहित कुमार, नरेंद्र कुमार सिंह, प्रदीप कुमार, अंकित कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।