बिसौली में हजारों ब्राह्मणों ने मिलकर भरी हुंकार,ब्राह्मण समाज हुआ एकजुट

98c5e052-186e-4670-8c0c-bb8b018929f7
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

डॉ शैलेश पाठक के नेतृत्व में ब्राह्मण क्रांति मोर्चा के अंतर्गत आये जनपद के दर्जनों प्रमुख ब्राह्मण संगठन

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

अन्याय के खिलाफ एकजुटता से उठाएंगे आवाज -डॉ शैलेष पाठक

बिसौली। आज बिसौली में बसई रोड पर ब्राह्मण क्रांति मोर्चा के बैनर तले विशाल ब्राह्मण महासम्मेलन एवं महासभा का आयोजन हुआ जिसमें बिसौली क्षेत्र के नगरीय इलाकों एवं सैकड़ों गांवों से आए हुए हजारों ब्राह्मणों ने भाग लिया एवं डॉ शैलेष पाठक के नेतृत्व में शक्ति प्रदर्शन किया।ब्राह्मण महासम्मेलन का शुभारंभ ब्राह्मण क्रांति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ शैलेष पाठक सहित समस्त उपस्थित ब्राह्मण संघठनों के प्रमुख पदाधिकारियों ने भगवान परशुराम के चित्र के समक्ष माल्यार्पण कर एवं दीप प्रज्वलन कर किया।

कार्यक्रम के मुख्य ब्राह्मण क्रांति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ शैलेश पाठक ने हजारों ब्राह्मणों को संबोधित करते हुए कहा कि जनपद बदायूं में विभिन्न ब्राह्मण संगठन अब एकजुट होकर ब्राह्मण क्रांति मोर्चा के साथ मिलकर कार्य करेंगे उन्होंने कहा ब्राह्मण क्रांति मोर्चा के द्वारा सभी संगठनों का आपसी सामंजस्य बिठाया जाएगा। डॉ शैलेष पाठक ने कहा कि ब्राह्मणों का उत्पीड़न किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा उन्होंने कहा पूरे जिले में जगह जगह इस तरह के आयोजन किए जाते रहेंगे।आने वाले विधानसभा चुनाव में ब्राह्मण समाज की सरकार बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। सभा को संबोधित करते हुए अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के प्रदेश अध्यक्ष बनवारीलाल पाठक ने कहा कि ब्राह्मण समाज भागीदारी से कम पर मानने वाला नहीं है भागीदारी के आधार पर आने वाले चुनाव में एकजुटता के साथ निर्णय लिया जाएगा उन्होंने कहा झूठी बातों को समाज अच्छी तरह समझ चुका है। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के जिला अध्यक्ष पंडित राजेंद्र प्रसाद उपाध्याय ने आह्वान करते हुए कहा कि आने वाले समय में दर्जनों ब्राह्मण संगठन ब्राह्मण क्रांति मोर्चा का पूरा सहयोग करेंगे उन्होंने शीघ्र ही अन्य विधानसभा में भी कार्यक्रम लगाने की बात रखी। सभा को संबोधित करते हुए नगर पालिका बिसौली के सभासद बंधुओं ने एकजुटता का आह्वान करते हुए कहा कि हम अपने समाज के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगे।महासम्मेलन के मुख्य आयोजक अखिल भारतीय ब्राह्मणउत्थान मंच के जिलाध्यक्ष देवेश मिश्रा ने महासम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि आने वाले समय मे ब्राह्मण समाज को नजरअंदाज करने वाले दल को कीमत चुकानी पड़ेगी।

युवा ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष अमन मयंक शर्मा ने कहा कि ब्राह्मणों को शासन एवं सत्ता में राजनीतिक भागीदारी चाहिए।उन्होंने कहा कि ब्राह्मण का उत्पीड़न किसी भी सूरत में बर्दाश्त नही किया जाएगा। कार्यक्रम के आयोजक गणेश पाराशरी एवं शिव भारद्वाज धर्माचार्य ने कहा कि सभी राजनीतिक दल ब्राह्मण समाज का इस्तेमाल करना बंद कर दें।ब्राह्मण समाज एकजुटता के साथ अपनी हर लड़ाई को लड़ेगा।राष्ट्रीय कवि कमलकांत तिवारी ,कवि अभीक्ष पाठक आहत एवं कवि आकाश पाठक तथा कवि राकेश ने कविताओं के माध्यम से ब्राह्मण समाज को संदेश दिया।केके उपाध्याय ने डॉ शैलेष पाठक को बधाई देते हुए कहा कि इस तरह के सम्मेलन की समाज को आवश्कयता थी।विशाल ब्राह्मण महासम्मेलन को संजीव तिवारी ,गौतम शर्मा ,अनिल उपाध्याय ,राहुल शर्मा, नत्थूलाल शर्मा,दीनानाथ शर्मा,अनुज मिश्रा,रविशंकर दूबे, हरिओम पाठक प्रधान,वृंदावन समिति के सदस्य मनमोहन शास्त्री, गंगा सेवा समिति कछला के प्रबंधक आचार्य पंडित सोमदत्त महाराज, आशुतोष पाठक, दीपक पाठक ,हिमांशु उपाध्याय,शिवओम शंखधार,सविता शर्मा आदि ने संबोधित कियाlमहासम्मेलन में पंडित राजेन्द्र प्रसाद उपाध्याय द्वारा डॉ शैलेष पाठक का पगड़ी पहनाकर विशेष रूप से सम्मान किया गया।


इस दौरान जिलाध्यक्ष अखिल भारतीय ब्राह्मण उत्थान,संस्थापक एवं अध्यक्ष ब्राह्मण युवा महासभा,जिलाध्यक्ष ब्रह्मदेव समाज,जिला अध्यक्ष राष्ट्रीय ब्राह्मण चेतना परिषद,जिलाध्यक्ष ब्राह्मण चेतना परिषद,जिलाध्यक्ष अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा,जिलाध्यक्ष श्री ब्राह्मण सभा उझानी,जिलाध्यक्ष अखिल भारतीय ब्राह्मण जनकल्याण समिति समेत दर्जनों संघठनो ने डॉ शैलेश पाठक के नेतृत्व में ब्राह्मण संयुक्त मोर्चा के गठन का प्रस्ताव पारित करते हुए यह ऐलान किया कि सभी संघठन एकजुट होकर समाज के उत्पीड़न के खिलाफ़ ब्राह्मण संयुक्त मोर्चा के नेतृत्व में ब्राह्मण हित की लड़ाई लड़ेंगे।
इस अवसर पर अंकित पाठक,हरिओम मिश्रा,सुनील दुबे,शिवम पांडे,पंकज मिश्रा,लालूराम पाराशरी,अशोक शंखधार,राहुल शर्मा,कुलदीप शर्मा,नेत्रपाल शंखधार,अंकुर पाराशरी,अभिषेक शर्मा,शिवकांत शर्मा,कौशल पाराशरी,अजय शर्मा,हरिद्वारी लाल शर्मा,गौतम मिश्रा,सौरभ भारद्वाज,विमल भारद्वाज,विपिन मिश्रा,कृपाराम शर्मा,विकास मिश्रा,आशीष देव मिश्रा सहित हजारों ब्राह्मण जन उपस्थित रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights